योगसार - अजीव-अधिकार गाथा 89: Difference between revisions
From जैनकोष
(New page: कर्म, स्वभाव से जीव को करे तो आपत्ति - <p class="SanskritGatha"> यद्युपादानभावेन विधत्त...) |
(No difference)
|
Revision as of 22:30, 19 January 2009
कर्म, स्वभाव से जीव को करे तो आपत्ति -
यद्युपादानभावेन विधत्ते कर्म चेतनम् ।
अचेतनत्वमेतस्य तदा केन निषिध्यते ।।८८।।
अन्वय :- यदि कर्म उपादान-भावेन चेतनं विधत्ते तदा एतस्य (चेतन-जीवस्य) अचेतनत्वं केन निषिध्यते ?
सरलार्थ :- यदि कर्म अपने उपादानभाव से/अन्तरंग शक्ति से चेतन अर्थात् जीव का निर्माण करता है तो इस चेतनरूप जीव के अचेतनपने/जडपने के प्रसंग का निषेध कैसे किया जा सकता है? अर्थात् निषेध नहीं किया जा सकता ।