योगसार - निर्जरा-अधिकार गाथा 285: Difference between revisions
From जैनकोष
(New page: एक आश्चर्य की बात - <p class="SanskritGatha"> यत् पञ्चाभ्यन्तरै: पापै: सेव्यमान: प्रबध्य...) |
(No difference)
|
Latest revision as of 22:32, 21 January 2009
एक आश्चर्य की बात -
यत् पञ्चाभ्यन्तरै: पापै: सेव्यमान: प्रबध्यते ।
न तु पञ्चबहिर्भूतैराश्चर्यं किमत: परम् ।।२८५।।
अन्वय :- यत् पञ्चाभ्यन्तरै: पापै: सेव्यमान: प्रबध्यते, न तु पञ्चबहिर्भूतै: अत: किम् परम आश्चर्य् ।
सरलार्थ :- जो जीव अन्तरंग में स्थित पाँच पापों से सेव्यमान है वह तो बन्ध को प्राप्त होता है; किन्तु जो बहिर्भूत पाँचों पापों से सेव्यमान है, वह बन्ध को प्राप्त नहीं होता; इससे अधिक आश्चर्य की बात और क्या है?