मान न कीजिये हो परवीन: Difference between revisions
From जैनकोष
(New page: '''( राग मल्हार )''' <br> मान न कीजिये हो परवीन ।।टेक ।।<br> जाय पलाय चंचला कमला, ति...) |
(No difference)
|
Revision as of 05:30, 10 February 2008
( राग मल्हार )
मान न कीजिये हो परवीन ।।टेक ।।
जाय पलाय चंचला कमला, तिष्ठै दो दिन तीन ।
धनजोवन क्षणभंगुर सब ही, होत सुछिन छिन छीन ।।१ ।।
भरत नरेन्द्र खंड-षट-नायक, तेहु भये मद हीन ।
तेरी बात कहा है भाई, तू तो सहज ही दीन ।।२ ।।
`भागचन्द' मार्दव-रससागर, माहिं होहु लवलीन ।
तातैं जगतजाल में फिर कहूँ, जनम न होय नवीन ।।३ ।।