सफल है धन्य धन्य वा घरी: Difference between revisions
From जैनकोष
(New page: '''(लावनी)''' <br> सफल है धन्य धन्य वा घरी,<br> जब ऐसी अति निर्मल होसी, परम दशा हमरी ...) |
(No difference)
|
Revision as of 05:21, 10 February 2008
(लावनी)
सफल है धन्य धन्य वा घरी,
जब ऐसी अति निर्मल होसी, परम दशा हमरी ।।टेक ।।
धारि दिगंबरदीक्षा सुंदर, त्याग परिग्रह अरी ।
वनवासी कर-पात्र परीषह, सहि हों धीर धरी ।।१ ।।
दुर्धर तप निर्भर नित तप हों, मोह कुवृक्ष करी ।
पंचाचारक्रिया आचरहों, सकल सार सुथरी ।।२ ।।
विभ्रमतापहरन झरसी निज, अनुभव मेघझरी ।
परम शान्त भावनकी तातैं, होसी वृद्धि खरी ।।३ ।।
त्रेसठिप्रकृति भंग जब होसी, जुत त्रिभंग सगरी ।
तब केवलदर्शनविबोध सुख, वीर्यकला पसरी ।।४ ।।
लखि हो सकल द्रव्यगुनपर्जय, परनति अति गहरी ।
`भागचन्द' जब सहजहि मिल है, अचल मुकति नगरी ।।५ ।।