हे मन तेरी को कुटेव यह: Difference between revisions
From जैनकोष
(New page: हे मन तेरी को कुटेव यह, करनविषय में धावै है ।।टेक ।।<br> इनहीके वश तू अनादित...) |
(No difference)
|
Revision as of 06:32, 10 February 2008
हे मन तेरी को कुटेव यह, करनविषय में धावै है ।।टेक ।।
इनहीके वश तू अनादितैं, निजस्वरूप न लखावै है ।
पराधीन छिन छीन समाकुल, दुर्गति विपति चखावै है ।।१ ।।
फरस विषयके कारन बारन, गरत परत दुख पावै है ।
रसनाइन्द्रीवश झष जलमें, कंटक कंठ छिदावै है ।।२ ।।
गन्धलोल पंकज मुद्रित में, अलि निज प्रान खपावै है ।
नयनविषयवश दीप-शिखा में, अंग पतंग जरावै है ।।३ ।।
करन विषयवश हिरन अरनमें, खलकर प्रान लुनावै है ।
`दौलत' तज इनको जिनको भज, यह गुरु सीख सुनावै है ।।४ ।।