• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • Page
  • Discussion
  • View source
  • View history

अगृहीत मिथ्यात्व

From जैनकोष

  • (योगसार - जीव-अधिकार गाथा 14)

दर्शनमोहनीय कर्म के तीन भेद -

उदये दृष्टिमोहस्य गृहीतमगृहीतकम् । जातं सांशयिकं चेति मिथ्यात्वं तत् त्रिधा विदु: ।।१४।।

अन्वय :- दृष्टिमोहस्य उदये (सति) जातं तत् मिथ्यात्वं गृहीतं अगृहीतकं सांशयिकं च इति त्रिधा विदु: ।

सरलार्थ :- दर्शनमोहनीय कर्म का उदय होने पर उत्पन्न हुआ यह मिथ्यात्व गृहीत, अगृहीत और सांशयिक ऐसा तीन प्रकार का जानना चाहिए ।

  • (भावपाहुड - गाथा 139)

इय मिच्छत्तावासे कुणयकुसत्थेहिं मोहिओ जीवो ꠰ भमिओ अणाइकालं संसारे धीर चिंतेहि ꠰꠰139꠰꠰

गृहीत मिथ्यात्व और अगृहीत मिथ्यात्व दोनों तरह के मिथ्यात्व के स्थानभूत इस संसार में कुनय और कुशास्त्र से मोहित होकर यह जीव अनादिकाल से भ्रमण कर रहा ꠰ सो हे धीर ! इसका विचार कर ꠰ यह काल यहाँ पर उत्सर्पिणी और अवसर्पिणी काल के रूप में घूमता ही रहता है ꠰ इस समय यह अवसर्पिणी काल चल रहा है, मायने घटता समय, यह पंचम काल है, इसके बाद छठा काल आयेगा ꠰ छठे काल के अंत में प्रलय मचेगा सो जो जीव बचे रहेंगे उनसे फिर सृष्टि चलेगी ꠰ फिर छठा काल आयेगा, फिर 5वां फिर चौथा, प्रत्येक चौथे काल में तीर्थंकर हुआ करते हैं, फिर तीसरा, दूसरा, पहला इनमें भोगभूमि चलती है, फिर घटती होगी, फिर बढ़ती होगी, ऐसे कालों में यह जीव अनंतकाल तक भ्रमण करता रहा ꠰ सो हे धीर वीर ! तू विचार कर कि मुझे मिथ्यात्व में ही पगना है या संसार के संकटों से छूटना है ꠰ "गृहीत मिथ्यात्व" तो कहलाया कुदेव, कुशास्त्र, कुगुरु, कुधर्म इनकी सेवा करना और अगृहीत मिथ्यात्व कहलाया देह में आपाबुद्धि करना कि यह देह मैं हूं, कषाय ही तो मैं हूं, उनमें एकत्व बुद्धि करना, यह "अगृहीत मिथ्यात्व" है ꠰ तो दोनों मिथ्यात्व के वश होकर इस जीव ने अनंतकाल तक संसार में भ्रमण किया ꠰ अत: भवभ्रमण मत कर, ऐसी इसमें शिक्षा दी गई है ꠰

  • देखें मिथ्यात्व।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=अगृहीत_मिथ्यात्व&oldid=123103"
Categories:
  • अ
  • द्रव्यानुयोग
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 27 November 2023, at 14:39.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki