• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • Page
  • Discussion
  • View source
  • View history

अरिजंय

From जैनकोष



(1) विजयार्ध पर्वत की उत्तरश्रेणी में स्थित साठ नगरों में एक नगर । हरिवंशपुराण - 22.86

(2) विजयार्ध पर्वत की दक्षिणश्रेणी के पचास नगरों में चौथा नगर । लक्ष्मण ने यहाँ के राजा को अपने अधीन किया था । महापुराण 19.41, 53, पद्मपुराण - 94.1-7, हरिवंशपुराण - 22.93

(3) श्वेत अश्वों द्वारा चालित जयकुमार का इस नाम का एक रथ । महापुराण 44.320, पांडवपुराण 3. 109

(4) विनमि का पुत्र । हरिवंशपुराण - 22.103-104

(5) धातकीखंड के पश्चिम विदेह क्षेत्र का निवासी, जयवती का पति, क्रूरामर और धनश्रुति का पिता । पद्मपुराण - 5.128-129

(6) चित्रपुर का राजा । महापुराण 62.66-67, पांडवपुराण 4.26

(7) जयकुमार के साथ दीक्षित उनका पुत्र । महापुराण 47. 281-283

(8) अरिंजयपुर का राजा । इसकी रानी अजितसेना और प्रीतीमती पुत्री थी । हरिवंशपुराण - 34.18

(9) जंबूद्वीप के कोशल देश संबंधी साकेत (अयोध्या) का राजा । इसने सिद्धार्थ वन में माहेंद्र गुरु से धर्मोपदेश सुना और अपने पुत्र अरिंदम को राज्य सौंपकर माहेंद्र गुरु से ही संयम ग्रहण कर लिया था । महापुराण 72.25-29

(10) भीलराज हरिविक्रम का सेवक । महापुराण 75.478-481

(11 । चारण ऋद्धिधारी आदित्यगति मुनि के साथ आये अवधिज्ञानी मुनि । ये दोनों मुनि युगंधर स्वामी के समवसरण के प्रधान मुनि थे । महापुराण 5.193-196

(12) मुनि, रेणुकी के बड़े भाई । इन्होंने रेणुकी को शील और सम्यक्त्व का उपदेश दिया था और कामधेनु विद्या तथा मंत्र सहित परशु भी दिये थे । महापुराण 65.93-98

(13) अरिंदमपुर का नृप । महापुराण 70.30

(14) एक चारणमुनि । इनके साथ आदित्यगति मुनि थे । राजा श्रीषेण ने ईन मुनियों की वंदना की थी तथा इन्हें आहार दिया था । महापुराण 62. 348

(15) सौधर्मेंद्र द्वारा स्तुत वृषभदेव का एक नाम । महापुराण 25. 167


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=अरिजंय&oldid=123489"
Categories:
  • पुराण-कोष
  • अ
  • करणानुयोग
  • प्रथमानुयोग
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 27 November 2023, at 14:39.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki