• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • Page
  • Discussion
  • View source
  • View history

अर्हद्दास

From जैनकोष



(1) सद्भद्रिलपुर के निवासी सेठ धनदत्त और उसकी भार्या नन्वयशा का चौथा पुत्र । महापुराण 70. 182-186, हरिवंशपुराण - 18.113-115

(2) घातकीखंड द्वीप में पूर्व मेरु के पश्चिम विदेह में गंधिला नामक देश की अयोध्या नगरी का राजा । इसकी दो रानियाँ थीं—सुव्रता और जिनदत्ता । इन दोनों रानियों के क्रमश: वीतभय बलभद्र और विभीषण नारायण ये दो पुत्र हुए थे । महापुराण 59.277-278, हरिवंशपुराण - 27.111-112

(3) जंबूद्वीप के पश्चिम विदेह क्षेत्र में सीतोदा नदी के उत्तर तट पर स्थित सुगंधिला देश के सिंहपुर नगर का राजा । जिनदत्ता इसकी रानी थी । इस रानी से अपराजित नाम का एक पुत्र हुआ था । इसने इसी पुत्र को राज्य देकर विमलवाहन जिनेंद्र से दीक्षा धारण कर ली थी तथा अंत में इन्हीं गुरु के साथ मोक्ष पद पाया था । महापुराण 70.4, 15, हरिवंशपुराण - 34.310

(4) जंबूद्वीप के कोशल देश में स्थित अयोध्या नगरी का निवासी सेठ । वप्रश्री इसकी भार्या थी तथा उससे पूर्णभद्र और मणिभद्र ये दो पुत्र हुए थे । अंत में इसने इसी नगरी के राजा अरिंजय के साथ संयम धारण किया था । महापुराण 72.25-29

(5) जंबूद्वीप के कुरुजांगल देश में स्थित हस्तिनापुर का राजा । काश्यपा इसकी रानी थी । पूर्णभद्र और मणिभद्र के जीव स्वर्ग से च्युत होकर मधु और क्रीडव नाम से इसके दो पुत्र हुए थे । महापुराण 72.25-39

(6) राजगृही का एक सेठ । इसकी जिनदासी नाम की भार्या थी । अंतिम केवली जंबूस्वामी इसी के पुत्र थे । महापुराण 76.35-37

(7) जंबूकुमार के वंश में उत्पन्न सेठ धर्मप्रिय और उसकी भार्या गुणदेवी का पुत्र । यह महाव्यसनी था फिर भी कुछ पुण्य के प्रभाव से अनावृत नामक देव हुआ । महापुराण 76.124-127

(8) इस नाम का एक जैन । इसने सुंदर नाम के मिथ्यात्वी विप्र को उसका मिथ्यात्व छुड़ाकर सुमार्ग पर लगाया था । महापुराण 19.170-196

(9) एक श्रेष्ठी । राम को इसी ने बताया था कि उनके कष्ट से मुनिसंघ भी व्यथित है । तभी सुव्रत मुनि के आगमन की सूचना उन्हें मिली थी । पद्मपुराण - 119.10-12

(10) मेरु पर्वत के पूर्व में स्थित विजयावती नगरी के गृहस्थ सुनंद और उसकी स्त्री रोहिणी का पुत्र और ऋषिदास का बड़ा भाई । यह तो रावण का जीव था और ऋषिदास लक्ष्मण का । पद्मपुराण - 123.112-116, 127


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=अर्हद्दास&oldid=123553"
Categories:
  • पुराण-कोष
  • अ
  • प्रथमानुयोग
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 27 November 2023, at 14:39.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki