• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • Page
  • Discussion
  • View source
  • View history

कंस

From जैनकोष



सिद्धांतकोष से

  1. एक ग्रह-देखें ग्रह ।
  2. तोल का एक प्रमाण–देखें गणित - I.1.2
  3. ( हरिवंशपुराण/पर्व/श्लो0) पूर्वभव सं. 2 में वशिष्ठ नामक तापस था (33/36)। इस भव में राजा उग्रसेन का पुत्र हुआ(33/33)। मज्जोदरी के घर पला (16/19)। जरासंध के शत्रु को जीतकर जरासंध की कन्या जीवंद्यशा को विवाहा (33/2-12,14)। पिता के पूर्व व्यवहार से क्रुद्ध हो उसे जेल में डाल दिया (33/27)। अपनी बहन देवकी वसुदेव के साथ गुरु दक्षिणा के रूप में परिणायी (33/29)। भावि मरण की आशंका से देवकी के छ: पुत्रों को मार दिया(35/7)। अंत में देवकी के 7वें पुत्र कृष्ण द्वारा मारा गया(36/45)।
  4. श्रुतावतार के अनुसार आप पाँचवें 11 अंगधारी आचार्य थे। समय –वी. नि. 436-468 (ई0 पू0 91-59)–देखें इतिहास - 4.2।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

पुराणकोष से

मथुरा नगरी के राजा उग्रसेन और उसकी रानी पद्मावती का पुत्र । उत्पन्न होने पर इसकी क्रूरता के कारण कांस्य से निर्मित पेटी में इसे रखकर यमुना में बहा दिया था । कौशांबी में किसी कलालिन को यह प्राप्त हुआ । उसने इसका पालन किया किंतु दुराचारी होने से यह उसके द्वारा भी निष्कासित कर दिया गया । इसके पश्चात् यह शौर्यपुर नरेश वसुदेव से धनुर्विद्या सीखकर उनका सेवक हो गया था । यह जरासंध के शत्रु को बाँधकर ले आया था इसलिए जरासंध ने अपनी पुत्री जीवद्यशा का इससे विवाह कर दिया था और इसे मथुरा का राजा भी बना दिया था । पूर्व वैरवश इसने अपने पिता उग्रसेन को कैद कर लिया तथा अपनी बहन देवकी का विवाह वसुदेव के साथ कर दिया । देवकी के पुत्र को अपना हंता जानकर इसने अपने महल में ही उसकी प्रसूति की व्यवस्था करायी थी । इसे देवकी के सभी पुत्र मृत हुए बताये गये थे अंत में देवकी के ही पुत्र कृष्ण द्वारा यह मारा गया था । महापुराण 70.341-387,494, हरिवंशपुराण - 1.87,हरिवंशपुराण - 1.33.2-36, 35.7,36.45, 50.14, पांडवपुराण 11.42-59


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=कंस&oldid=124559"
Categories:
  • क
  • पुराण-कोष
  • प्रथमानुयोग
  • करणानुयोग
  • इतिहास
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 27 November 2023, at 14:41.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki