• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in
Shivir Banner

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • Page
  • Discussion
  • View source
  • View history

कपिल

From जैनकोष



सिद्धांतकोष से

  1. ( पद्मपुराण/35/ श्लोक) एक ब्राह्मण था, जिसने वनवासी राम को अपने घर में आया देखकर अत्यंत क्रोध किया था (8-13)। पीछे जंगल में राम का अतिशय देखकर अपने पूर्वकृत्य के लिए राम से क्षमा माँगी (84, 145, 177)। अंत में दीक्षा धार ली (190-192)
  2. सांख्य दर्शन के गुरु–देखें सांख्य ।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ


पुराणकोष से

(1) रोहिणी के स्वयंवर में सम्मिलित वेदसामपुर का राजा । कृष्ण-जरासंध युद्ध में इस नृप ने कृष्ण की ओर से भाग लिया था । हरिवंशपुराण - 24.26-27,[[ग्रन्थ:हरिवंश पुराण_-_सर्ग_31#30|हरिवंशपुराण - 31.30], 50. 82
(2) धातकीखंड के भरत क्षेत्र का नारायण । यह एक समय चंपा नगरी के बाहर आये हुए मुनि की वंदना के लिए आया था । वहाँ इसने विष्णु के शंख की महाध्वनि सुनकर शंख बजाने वाले, कृष्ण से मिलने की मुनि से इच्छा प्रकट की थी । मुनि ने द से समझाया था कि तीर्थंकर, चक्रवर्ती, बलभद्र, नारायण और प्रतिनारायणों का परस्पर मिलन नहीं होता, केवल चिह्न मात्र से ही उनसे मिलन संभव है । इसके पश्चात् शंखध्वनि के माध्यम से ही इसने कृष्ण से भेंट की थी । हरिवंशपुराण - 54.56-61, पांडवपुराण 22.5.13
(3) वसुदेव तथा कपिला का पुत्र । हरिवंशपुराण - 24.26-27, 48.58
(4) मरीचि का शिष्य । महापुराण 74.66 देखें मरीचि
(5) मगधदेश मे स्थित अचल ग्रामवासी धरणीजट ब्राह्मण की दासी का पुत्र । इसे पिता ने पर से निकाल दिया था, अत: यह रत्नपुर चला गया और वहाँ सत्यकि विप्र की कन्या सत्यभामा से इसका विवाह हुआ । इसके पश्चात् इस नगर से भी निकाल दिये जाने पर यह संसार में भ्रमण करता रहा । अंत में मरकर यह कौशिक ऋषि का मृगशृंग-नामक पुत्र हुआ । महापुराण 62.325-331, पांडवपुराण 4.194-203, 220-221
(6) अयोध्या निवासी एक ब्राह्मण । काली नामा ब्राह्मणी इसकी भार्या था । मरीचि का जीव ब्रह्म कल्प से स्तुत होकर जटिल नाम से इन्हीं का पुत्र हुआ था । महापुराण 74.68, वीरवर्द्धमान चरित्र 2.105-108
(7) वल्कलधारी तापस । पद्मपुराण - 4.126-127
(8) अरुणग्राम का निवासी एक क्रोधी ब्राह्मण । इसने वनवास के समय उसके यहाँ आये राम, लक्ष्मण और सीता को अपने घर से निकाल दिया था । इस पर लक्ष्मण को क्रोध आ गया और जैसे ही वह इसे दंड देने लगा राम ने उसे रोक दिया । तब इसने आत्मनिंदा की और अंत में यह दिगंबर साधु हो गया । पद्मपुराण - 35.7-8,पद्मपुराण - 35.13-15, 25-29, 97-102, 176-192


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=कपिल&oldid=124302"
Categories:
  • क
  • पुराण-कोष
  • प्रथमानुयोग
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 27 November 2023, at 14:41.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki