• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • Page
  • Discussion
  • View source
  • View history

कुंती

From जैनकोष



सिद्धांतकोष से

पांडवपुराणसर्ग/श्लोक —राजा अंधकवृष्णि की पुत्री तथा वसुदेव की बहन थी (7/132−138) कन्यावस्था में पांडु से ‘कर्ण’ नामक पुत्र उत्पन्न किया (7/263) पांडु से विवाह के पश्चात् युधिष्ठिर, भीम व अर्जुन पुत्रों को जन्म दिया (8/34−143) अंत में दीक्षा धारणकर सोलहवें स्वर्ग में देवपद प्राप्त किया (25/15,141)।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

पुराणकोष से

शौर्यपुर नगर के राजा अंधकवृष्टि/अंधकवृष्णि और उसकी रानी सुभद्रा की पुत्री । वसुदेव आदि इसके दस भाई तथा माद्री इसकी बहिन थी । राजा पांडु ने अदृश्य रूप से कन्या अवस्था में इसके साथ सहवास किया था । कन्या अवस्था में इसके कर्ण तथा विवाहित होने पर युधिष्ठिर, भीम और अर्जुन पुत्र हुए थे । महापुराण 70.95-97, 109-110, 115-116, हरिवंशपुराण - 18.15,हरिवंशपुराण - 18.45.37, पांडवपुराण 7.131-136, 257-259, 265, 141, 142, 167, 170
कौरवों ने इसे लाक्षागृह में जला देना चाहा था किंतु यह पुत्रों सहित सुरंग से लाक्षागृह के बाहर निकल गयी थी । वनवास के समय इसके पुत्रों ने इसे विदुर के यहाँ छोड़ दिया था । अंत में दीक्षा धारण कर और सन्यासपूर्वक प्राण त्यागकर यह सोलहवें स्वर्ग में सामानिक देव हुई । यहाँ से च्युत होकर यह मोक्ष प्राप्त करेगी । महापुराण 72.264-266,
पांडवपुराण 12.165-166, 16.140, 25.141-144
पूर्वभव में यह भद्रिलपुर नगर के धनदत्त सेठ की स्त्री नंदयशा की प्रियदर्शना नाम की पुत्री थी । इनके नौ भाई थे और एक बहिन थी । माता-पिता तथा भाई-बहिन के साथ इसने विधिपूर्वक सन्यास धारण किया । मरकर आनत स्वर्ग में उत्पन्न हुई और वहाँ से च्युत होकर इस पर्याय को प्राप्त हुई । महापुराण 70.182-198, हरिवंशपुराण - 18.112-124


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=कुंती&oldid=124486"
Categories:
  • क
  • पुराण-कोष
  • प्रथमानुयोग
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 27 November 2023, at 14:41.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki