• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • Page
  • Discussion
  • View source
  • View history

कुलभूषण

From जैनकोष



सिद्धांतकोष से

पद्मपुराण/ सर्ग 39/ श्लोक
वंशधर पर्वत पर ध्यानस्थ इन पर अग्निप्रभ देव ने घोर उपसर्ग किया (15)| वनवासी राम के आने पर देव तिरोहित हो गया(73)| तदन्नतर इनको केवलज्ञान की प्राप्ति हो गयी (75)।
नंदिसंघ के देशीयगण की गुर्वावली के अनुसार (देखें इतिहास ) आविद्ध करण पद्मनंदि कौमारदेव सिद्धांतिक के शिष्य तथा कुलचंद्र के गुरु थे। समय−1080−1155 (ई॰ 1023−1078) (षट्खण्डागम/प्रस्तावना 2 H. L. Jain) देखें इतिहास - 7.5 ।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

पुराणकोष से

तीर्थंकर मुनिसुव्रत के शासनकाल में उत्पन्न सिद्धार्थनगर के राजा क्षेमंकर और उसकी महादेवी विमला का द्वितीय पुत्र तथा देशभूषण का अनुज । ये दोनों भाई विद्या प्राप्त करने में इतने दत्तचित्त रहते थे कि परिवार के लोगों का भी इनको पता नहीं था । एक दिन इन्होंने एक झरोखे से देखती एक कन्या देखी । कामासक्त होकर दोनों उसकी प्राप्ति के लिए एक-दूसरे को मारने को तैयार हुए ही थे कि बंदीजनों से उन्हें ज्ञात हुआ कि जिसके लिए वे दोनों लड़ रहे हैं वह उनकी ही बहिन है । यह जानकर अपने भाई सहित यह विरक्त हो गया । दोनों भाइयों ने दिगंबरी दीक्षा धारण कर ली तथा आकाश-गामिनी ऋद्धि प्राप्त कर अनेक तीर्थ क्षेत्रों में इन्होंने विहार किया । पद्मपुराण - 39.158-175 तप करते हुए इन्हें सर्प और बिच्छुओं ने घेर लिया था । राम और लक्ष्मण ने सर्प आदि को हटाकर इनकी पूजा की थी । अग्निप्रभ देव के द्वारा उपसर्ग किये जाने पर राम और लक्ष्मण ने ही इनके इस उपसर्ग का निवारण किया था । दोनों को केवलज्ञान की उपलब्धि हुई । पद्मपुराण - 39.39-45,पद्मपुराण - 39.73-75,61.16-17


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=कुलभूषण&oldid=119908"
Categories:
  • क
  • पुराण-कोष
  • प्रथमानुयोग
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 17 November 2023, at 22:20.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki