• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • Page
  • Discussion
  • View source
  • View history

गांधारी

From जैनकोष



(1) स्वर संबंधी मध्यम ग्रामाश्रित ग्यारह जातियों में प्रथम जाति । हरिवंशपुराण - 19.176

(2) दिति द्वारा नमि और विनमि को प्रदत्त विद्याधरों की एक विद्या । हरिवंशपुराण - 22.25

(3) गांधार देश की पुष्कलावती नगरी के राजा इंद्रगिरि और उसकी पत्नी मेरुसती की गंधर्व आदि कलाओं में निपुण पुत्री । यह हिमगिरि की बहिन थी । कृष्ण ने हिमगिरि को मारकर इसका हरण किया था तथा बाद में उसके साथ विवाह कर उन्होंने इसे अपनी आठ पटरानियों में एक पटरानी बनाया । हरिवंशपुराण - 44.45-49 पूर्वभवों में यह कौशल देश की अयोध्या नगरी के राजा रुद्रदत्त की विनयश्री नाम की रानी थी । आहारदान के प्रभाव वे यह उत्तरकुरु में आर्या हुई । इसके पश्चात् क्रमश: चंद्रमा की प्रिया, गगनवल्लभ नगर के राजा विद्युद्वेगी की विजयश्री नाम की पुत्री और सर्वभद्र नामक उपवास करने के प्रभाव से मरकर सौधर्मेंद्र की देवी हुई । यहाँ से चयकर यह कृष्ण की छठी पटरानी हुई । महापुराण 71.126-127, 415-428, हरिवंशपुराण - 60.86-94

(4) भोजकवृष्णि की पुत्री, धृतराष्ट्र के साथ विवाहित और दुर्योधन, दुःशासन आदि सौ पुत्रों की जननी । इसकी माँ का नाम सुमति था । उग्रसेन, महासेन और देवसेन इसके भाई थे । पांडवपुराण 7. 142-145, 8. 108-110, 191-205 महापुराण में भोजकवृष्णि को नरवृष्णि तथा उसको पत्नी को पद्मावती कहा है । महापुराण 70.94, 100-101, 117-118

(5) विजयार्ध पर्वतस्थ गांधार-नगर-निवासी विद्याधर रतिषेण की भार्या । वह कुलटा थी । बाद में कुबेरकांत सेठ की युक्ति से वह आर्यिका हो गयी । महापुराण 46.228-343

(6) गंधर्वगीत नगर के राजा सुरसन्निभ की भायी गंधर्वा की जननी और भानुरक्ष की सास । पद्मपुराण - 5.367

(7) संगीत की आठ जातियों में छठी जाति । यह मध्यम ग्राम के आश्रित होती है । पद्मपुराण - 24.12, हरिवंशपुराण - 19.176

(8) भरत क्षेत्र में स्थित एक नगरी । पद्मपुराण - 31.41


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=गांधारी&oldid=135487"
Categories:
  • पुराण-कोष
  • ग
  • प्रथमानुयोग
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 17 December 2024, at 23:27.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki