• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:पंचास्तिकाय संग्रह-सूत्र - गाथा 116 - समय-व्याख्या

From जैनकोष



देवा चउण्णिकाया मणुया पुण कम्मभोगभूमीया । (116)

तिरिया बहुप्पयारा णेरइया पुढविभेयगदा ॥126॥

अर्थ: 

देव चार निकाय-वाले हैं, मनुष्य कर्म-भूमिज और भोग-भूमिज हैं, तिर्यंच अनेक प्रकार के हैं और नारकी पृथ्वी-भेद-गत हैं ।

समय-व्याख्या: 

इन्द्रियभेदेनोक्तानां जीवानां चतुर्गतिसम्बन्धत्वेनोपसंहारोऽयम् ।

देवगतिनाम्नो देवायुषश्चोदयाद्देवाः, ते च भवनवासिव्यन्तरज्योतिष्कवैमानिक-निकायभेदाच्चतुर्धा । मनुष्यगतिनाम्नो मनुष्यायुषश्च उदयान्मनुष्याः । ते कर्मभोगभूमिज-भेदात् द्वेधा । तिर्यग्गतिनाम्नस्तिर्यगायुषश्च उदयात्तिर्यञ्चः । ते पृथिवीशम्बूकयूकोद्दंश-जलचरोरगपक्षिपरिसर्पचतुष्पदादिभेदादनेकधा । नरकगतिनाम्नो नरकायुषश्च उदयान्नारकाः ।ते रत्नशर्करावालुकापङ्कधूमतमोमहातमःप्रभाभूमिजभेदात्सप्तधा । तत्र देवमनुष्यनारकाःपञ्चेन्द्रिया एव । तिर्यञ्चस्तु केचित्पञ्चेन्द्रियाः, केचिदेक-द्वि-त्रि-चतुरिन्द्रिया अपीति ॥११६॥

समय-व्याख्या हिंदी : 

यह, इंद्रियों के भेद की अपेक्षा से कहे गये जीवों का चतुर्गति सम्बन्ध दर्शाते हुए उपसंहार है (अर्थात यहाँ एकेन्द्रिय- द्वीइंद्रियादिरूप जीव भेदों का चार गति के साथ सम्बन्ध दर्शाकर जीवभेदों का उपसंहार किया गया है) ।

देव-गति-नाम और देवायु के उदय से (अर्थात देव-गति-नाम-कर्म और देवायु-कर्म के उदय के निमित्त से) देव होते हैं, वे भवन-वासी, व्यंतर, ज्योतिष्क और वैमानिक ऐसे १निकाय-भेदों के कारण चार प्रकार के हैं । मनुष्य-गति नाम और मनुष्यायु के उदय से मनुष्य होते हैं, वे कर्म-भूमिज और भोग-भूमिज ऐसे भेदों के कारण दो प्रकार के हैं । तिर्चंच-गति-नाम और तिर्यंचायु के उदय से तिर्यंच होते हैं, वे पृथ्वी, शंबूक, जूं, डाँस, उरग,पक्षी, परिसर्प, चतुष्पाद (चौपाये) इत्यादि भेदों के कारण अनेक प्रकार के हैं । नरक-गति-नाम और नरकायु के उदय से नारक होते हैं, वे २रत्न-प्रभा-भूमिज, शर्करा-प्रभा-भूमिज, बालुका-प्रभा-भूमिज, पंक-प्रभा-भूमिज, धूम-प्रभा-भूमिज, तमः-प्रभा-भूमिज और महा-तमः-प्रभा-भूमिज ऐसे भेदों के कारण सात प्रकार के हैं ।

उनमें देव, मनुष्य और नारकी पंचेन्द्रिय ही होते हैं । तिर्यंच तो कतिपय पंचेन्द्रिय होते हैं और कतिपय एकेन्द्रिय, द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय और चतुरिन्द्रिय भी होते हैं ॥११६॥

१निकाय = समूह ।

२रत्न-प्रभा-भूमिज = रत्नप्रभा नाम की भूमि में (-प्रथम नरक में) उत्पन्न ।

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

इसी गाथा की तात्पर्य-वृत्ति टीका

समय-व्याख्या अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:पंचास्तिकाय_संग्रह-सूत्र_-_गाथा_116_-_समय-व्याख्या&oldid=115525"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 30 June 2023, at 13:26.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki