• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in
Shivir Banner

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:पंचास्तिकाय संग्रह-सूत्र - गाथा 118 - तात्पर्य-वृत्ति

From जैनकोष



एदे जीवणिकाया देहप्पविचारमस्सिदा भणिदा । (118)

देहविहूणा सिद्धा भव्वा संसारिणो अभव्वा य ॥128॥

अर्थ: 

ये जीव-निकाय देह प्रवीचार के आश्रित / देह का भोग-उपयोग करने-वाले कहे गए हैं । देह से रहित सिद्ध हैं । संसारी भव्य और अभव्य दो भेद-वाले हैं ।

तात्पर्य-वृत्ति हिंदी : 

ये जीव निकाय निश्चय से शुद्धात्म-स्वरूप के आश्रित होने पर भी व्यवहार से कर्मजनित देह सम्बन्धी प्रवीचार (भोग-उपयोग) के आश्रित कहे गए हैं; देह में प्रवीचार, वर्तना, देह प्रवीचार है । निश्चय से केवल-ज्ञान देह स्वरूप होने पर भी कर्म-जनित देह-रहित होते हैं । कर्म-जनित देह से रहित वे कौन हैं ? शुद्धात्मोपलब्धि सहित सिद्ध उस देह से रहित हैं । संसारी भव्य और अभव्य रूप हैं ।

वह इसप्रकार -- केवल ज्ञानादि गुणों की व्यक्ति रूप जो शुद्धि है, उसकी शक्ति भव्यत्व कहलाती है; उसके विपरीत अभव्यत्व है ।

प्रश्न - वे किसके समान हैं ?

उत्तर - पकने योग्य और नहीं पकने योग्य मूँग के समान अथवा सुवर्ण पाषाण और अन्य अन्ध पाषाण के समान हैं । जो शुद्धि, शक्ति है वह सम्यक्त्व ग्रहण के समय व्यक्ति को प्राप्त होती है; और जो अशुद्ध शक्ति की व्यक्ति है वह अशुद्धि रूप से पहले से ही विद्यमान है, उस कारण अनादि है, ऐसा अभिप्राय है ॥१२८॥

इसप्रकार चार गाथा पर्यंत पंचेन्द्रिय-व्याख्यान की मुख्यता से चौथा स्थल पूर्ण हुआ । यहाँ 'पंचेन्द्रिय' यह शब्द उपलक्षण है, उस कारण गौण वृत्ति से 'तिर्यंच अनेक प्रकार के हैं'... इस १२६वीं गाथा के खण्ड / अंश द्वारा एकेन्द्रिय आदि का व्याख्यान भी जानना चाहिए । उपलक्षण के विषय में दृष्टान्त कहते हैं 'काकों (कौओं) से घी की रक्षा करो' -- ऐसा कहने पर बिल्ली आदि से भी उसकी रक्षा करनी है, ऐसा अर्थ है ।

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

इसी गाथा की समय-व्याख्या टीका

तात्पर्य-वृत्ति अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:पंचास्तिकाय_संग्रह-सूत्र_-_गाथा_118_-_तात्पर्य-वृत्ति&oldid=115528"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 30 June 2023, at 13:26.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki