• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:पंचास्तिकाय संग्रह-सूत्र - गाथा 11 - तात्पर्य-वृत्ति

From जैनकोष



उप्पत्ती य विणासो दव्वस्स य णत्थि अत्थि सब्भावो ।

वयमुप्पादधुवत्तं करेंति तस्सेव पज्जाया ॥11॥

अर्थ: 

द्रव्य का उत्पाद-विनाश नहीं है, सद्भाव है। विनाश, उत्पाद और ध्रुवता को उसकी ही पर्यायें करती हैं।

तात्पर्य-वृत्ति हिंदी : 

अब गाथा पूर्वार्ध द्वारा द्रव्यार्थिक-नय से द्रव्य का लक्षण और उत्तरार्ध द्वारा पर्यायार्थिक-नय से पर्याय का लक्षण प्रतिपादित करते हैं --

[उप्पत्ती य विणासो दव्वस्स य णत्थि] अनादि-निधन द्रव्य के द्रव्यार्थिक-नय से उत्पत्ति या विनाश नहीं है। तो क्या है? [अत्थि सब्भावो] हैं । वह क्या है? सद्भाव, सत्ता, अस्तित्व है । इसप्रकार इसके द्वारा पूर्व गाथा में कहा गया ही स्पष्ट किया गया है तथा क्षणिक एकांत मत का निराकरण किया गया है। [विगमुप्पादधुवत्तं करेंति तस्सेव पज्जाया] उसी द्रव्य की उत्पाद-व्यय-ध्रुवता को करती हैं । कर्तारूप वे कौन करती हैं? पर्यायें करती हैं ।

इससे क्या कहा गया है? द्रव्यार्थिकनय से द्रव्य के ही उत्पाद-व्यय-ध्रौव्य नहीं होते हैं; किन्तु पर्यायार्थिक-नय से होते हैं। किस दृष्टांत से यह सिद्ध होता है ? सुवर्ण, गोरस, मृत्तिका, बाल-बृद्ध-कुमारादि परिणत पुरुषों में तीनों भंगरूप से यह स्पष्ट होता है । इसप्रकार इससे पूर्व गाथा में कहे गए नित्य एकान्त मत के निराकरण को ही दृ़ढ किया गया है ।

इस गाथा में शुद्ध द्रव्यार्थिक-नय की अपेक्षा नर-नारकादि विभाव परिणामों की उत्पत्ति-विनाश से रहित तथा पर्यायार्थिक-नय की अपेक्षा वीतराग निर्विकल्प समाधि से उत्पन्न सहज परमानन्द सुख रस के आस्वादमय स्वसंवेदन ज्ञान पर्याय से परिणत, सहित शुद्ध जीवास्तिकाय नामक शुद्ध जीवद्रव्य ही उपादेय है यह सूत्र / गाथा का तात्पर्य है ॥११॥

इसप्रकार द्रव्यार्थिक-पर्यायार्थिक दो नयों की अपेक्षा (द्रव्य के) लक्षण के व्याख्यान द्वारा गाथा पूर्ण हुई ।

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

इसी गाथा की समय-व्याख्या टीका

तात्पर्य-वृत्ति अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:पंचास्तिकाय_संग्रह-सूत्र_-_गाथा_11_-_तात्पर्य-वृत्ति&oldid=115532"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 30 June 2023, at 13:26.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki