• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in
Shivir Banner

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:पंचास्तिकाय संग्रह-सूत्र - गाथा 131 - तात्पर्य-वृत्ति

From जैनकोष



जम्हा कम्मस्स फलं विसयं फासेहिं भुंजदे णियदं । (131)

जीवेण सुहं दुक्खं तम्हा कम्माणि मुत्ताणि ॥141॥

अर्थ: 

क्योंकि कर्म का फल विषय नियम से स्पर्शनादि इन्द्रियों द्वारा सुख-दु:ख रूप में जीव भोगता है, इसलिए कर्म मूर्त है ।

तात्पर्य-वृत्ति हिंदी : 

[जम्हा] जिस कारण से [कम्मस्स फलं] उदय में आए कर्म का फल । वह फल कैसा है ? [विसयं] मूर्त पंचेन्द्रिय विषय-रूप है, [भुंजदे] भोगा जाता है, [णियदं] निश्चित । कर्ताभूत किसके द्वारा भोगा जाता है ? [जीवेण] विषयातीत परमात्म-भावना से उत्पन्न सुखामृत रस के आस्वाद से च्युत जीव द्वारा भोगा जाता है । उसके द्वारा किन साधनों से भोगा जाता है ? [फासेहिं] स्पर्शन इन्द्रिय आदि से रहित अमूर्त शुद्धात्म-तत्त्व से विपरीत स्पर्शन आदि मूर्त इन्द्रियों द्वारा भोगा जाता है । वह पंचेन्द्रिय विषय-रूप कर्म-फल और कैसा है ? [सुहदुक्खं] सुख-दु:ख रूप है । यद्यपि शुद्ध-निश्चय से अमूर्त है; तथापि अशुद्ध-निश्चय से पारमार्थिक अमूर्त परमाह्लादमय एक लक्षण निश्चय-सुख से विपरीत होने के कारण वह सुख-दु:ख हर्ष-विषाद रूप मूर्त है । [तम्हा मुत्ताणि कम्माणि] जिस कारण पूर्वोक्त प्रकार से स्पर्श आदि मूर्त पंचेन्द्रिय-रूप मूर्त इन्द्रियों द्वारा भोगा जाता है और स्वयं मूर्त सुख-दु:खादि रूप कर्म, कार्य देखा जाता है; इसलिए 'कारण के समान कार्य होता है;' -- ऐसा मानकर कार्य-रूप अनुमान से कर्म मूर्त हैं, ऐसा ज्ञात होता है, यह सूत्रार्थ है ॥१४१॥

इस प्रकार नैयायिक मत का आश्रय लेने-वाले शिष्य के सम्बोधनार्थ नय-विभाग से पुण्य-पाप दोनों के मूर्तत्व-समर्थन-रूप एक सूत्र द्वारा तीसरा स्थल पूर्ण हुआ ।

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

इसी गाथा की समय-व्याख्या टीका

तात्पर्य-वृत्ति अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:पंचास्तिकाय_संग्रह-सूत्र_-_गाथा_131_-_तात्पर्य-वृत्ति&oldid=115552"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 30 June 2023, at 13:26.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki