• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in
Shivir Banner

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:पंचास्तिकाय संग्रह-सूत्र - गाथा 134 - तात्पर्य-वृत्ति

From जैनकोष



अरहंतसिद्धसाहुसु भत्ती धम्मम्मि जा य खलु चेट्ठा । (134)

अणुगमणं पि गुरूणं पसत्थरागो त्ति वुच्चंति ॥144॥

अर्थ: 

अरहन्त, सिद्ध, साधुओं के प्रति भक्ति, धर्म में यथार्थतया चेष्टा और गुरुओं का भी अनुगमन प्रशस्त राग है, ऐसा कहते हैं ।

तात्पर्य-वृत्ति हिंदी : 

अरहंत, सिद्ध, साधु में भक्ति, धम्मम्हि जा च खलु चेट्ठा धर्म में, शुभ-राग-रूप चारित्र में जो वास्तविक चेष्टा है, [अणुगमणंपि] अनुगमन, अनुव्रजन, अनुकूल-वृत्ति -- ऐसा अर्थ है । किनके प्रति अनुकूल वृत्ति ? [गुरुणं] गुरूओं के प्रति अनुकूल वृत्ति, [पसत्थरागो त्ति वुच्चन्ति] ये सभी पूर्वोक्त शुभ भाव-रूप परिणाम प्रशस्त राग हैं -- ऐसा कहते हैं । वह इसप्रकार --

  • निर्दोषी परमात्मा से प्रतिपक्ष-भूत जो आर्त-रौद्ररूप दो ध्यान, उससे उपार्जित जो ज्ञानावरणादि मूलोत्तर प्रकृतियाँ, उनका रागादि विकल्प रहित धर्म-ध्यान--शुक्ल-ध्यान रूप दो ध्यान से विनाश कर, क्षुधा आदि अठारह दोषों से रहित और केवल-ज्ञान आदि अनन्त चतुष्टय से जो सहित हैं, वे अरहंत कहलाते हैं ।
  • लौकिक अंजन-सिद्ध आदि से विलक्षण ज्ञानावरणादि आठ कर्मों का अभाव होने से सम्यक्त्व आदि आठ गुण लक्षण-मय और जो लोकाग्र निवासी हैं, वे सिद्ध हैं ।
  • विशुद्ध ज्ञान-दर्शन स्वभावी आत्म-तत्त्व के विषय में जो रुचि तथा परिच्छित्ति और उसमें ही निश्चल अनुभूति, पर-द्रव्यों की इच्छा के परिहार पूर्वक उसी आत्म-द्रव्य में प्रतपन तपश्चरण और वहाँ स्व-शक्ति को न छिपाते हुए अनुष्ठान -- ये निश्चय पंचाचार; उसीप्रकार आचारादि-शास्त्र में कहे गए क्रम से उसके साधक व्यवहार पंचाचार -- इसप्रकार दोनों आचारों का जो स्वयं आचरण करते हैं, दूसरों से कराते हैं, वे आचार्य हैं ।
  • पाँच अस्तिकाय, छह द्रव्य, सात तत्त्व, नौ पदार्थों में से जीवास्तिकाय, शुद्ध जीव-द्रव्य, शुद्ध जीव-तत्त्व और शुद्ध जीव-पदार्थ को निश्चय से उपादेय कहते हैं; जो उसी भेदाभेद रत्नत्रय लक्षण मोक्ष-मार्ग का प्रतिपादन करते हैं और स्वयं भावना (तद्रूप परिणमन) करते हैं, वे उपाध्याय हैं ।
  • चार प्रकार की निश्चय आराधना से जो शुद्धात्म-स्वरूप को साधते हैं, वे साधु हैं ।
-- इसप्रकार पूर्वोक्त लक्षण-वाले जिन (अरहंत)-सिद्ध में तथा साधु शब्द से वाच्य आचार्य, उपाध्याय, साधुओं में जो बाह्य-आभ्यन्तर भक्ति है, वह प्रशस्त राग कहलाती है । वह प्रशस्त राग अज्ञानी जीव तो भोगाकांक्षा रूप निदान बंध पूर्वक करता है तथा ज्ञानी निर्विकल्प-समाधि के अभाव में विषय-कषाय-रूप अशुभ-राग को नष्ट करने के लिए करता है, ऐसा भावार्थ है ॥१४४॥

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

इसी गाथा की समय-व्याख्या टीका

तात्पर्य-वृत्ति अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:पंचास्तिकाय_संग्रह-सूत्र_-_गाथा_134_-_तात्पर्य-वृत्ति&oldid=115558"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 30 June 2023, at 13:26.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki