• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:पंचास्तिकाय संग्रह-सूत्र - गाथा 142 - समय-व्याख्या

From जैनकोष



संवरजोगेहिं जुदो तवेहिं जो चिट्ठदे बहुविहेहिं । (142)

कम्माणं णिज्जरणं बहुगाणं कुणदि सो णियदं ॥152॥

अर्थ: 

संवर और योग से युक्त जो जीव अनेक प्रकार के तपों में प्रवृत्ति करता है, वह नियम से अनेक कर्मों की निर्जरा करता है ।

समय-व्याख्या: 

अथ निर्जरापदार्थव्याख्यानम् ।

निर्जरास्वरूपाख्यानमेतत् ।

शुभाशुभपरिणामनिरोधः संवरः, शुद्धोपयोगो योगः । ताभ्यां युक्त स्तपो-भिरनशनावमौदर्यवृत्तिपरिसंख्यानरसपरित्यागविविक्त शय्यासनकायक्लेशादिभेदाद्बहिरङ्गैः प्रायश्चित्तविनयवैयावृत्त्यस्वाध्यायव्युत्सर्गध्यानभेदादन्तरङ्गैश्च बहुविधैर्यश्चेष्टते स खलुबहूनां कर्मणां निर्जरणं करोति । तदत्र कर्मवीर्यशातनसमर्थो बहिरङ्गान्तरङ्गतपोभिर्बृंहितःशुद्धोपयोगो भावनिर्जरा, तदनुभावनीरसीभूतानामेकदेशसंक्षयः समुपात्तकर्मपुद्गलानां द्रव्यनिर्जरेति ॥१४२॥

समय-व्याख्या हिंदी : 

यह, निर्जरा के स्वरूप का कथन है ।

संवर अर्थात्‌ शुभाशुभ परिणाम का निरोध, और योग अर्थात्‌ शुद्धोपयोग, उनसे (संवर और योग से) युक्त ऐसा जो (पुरुष), अनशन, अवमौदर्य, वृत्ति-परिसंख्यान, रस-परित्याग, विविक्त-शय्यासन तथा कायक्लेशादि भेदों वाले बहिरंग तपों सहित और प्रायश्चित्त, विनय, वैयावृत्त्य, स्वाध्याय, व्युत्सर्ग और ध्यान ऐसे भेदोंवाले अंतरंग तपों सहित -- इस प्रकार बहुविध १तपों सहित प्रवर्तता है, वह (पुरुष) वास्तव में बहुत कर्मों की निर्जरा करता है । इसलिये यहाँ (इस गाथा में ऐसा कहा है कि), कर्म के वीर्य का (कर्म की शक्ति का) २शातन करने में समर्थ ऐसा जो बहिरंग और अंतरंग तपों द्वारा ३वृद्धि को प्राप्त शुद्धोपयोग सो भाव निर्जरा है और उसके प्रभाव से (-वृद्धि को प्राप्त शुद्धोपयोग के निमित्त से) नीरस हुए ऐसे उपार्जित कर्म-पुद्‍गलों का एकदेश ४संक्षय सो द्रव्य निर्जरा है ॥१४२॥

१जिस जीव को सहज-शुद्ध स्वरूप के प्रतपन-रूप निश्चय तप हो उस जीव के, हठ रहित वर्तते हुए अनशनादि सम्बन्धी भावों को तप कहा जाता है । उसमें वर्तता हुआ शुद्धिरूप अंश वह निश्चय तप है और शुभपने-रूप अंश को व्यवहार तप कहा जाता है । (मिथ्यादृष्टि को निश्चय-तप नहीं है इसलिये उसके अनशनादि सम्बन्धी शुभ भावों को व्यवहार-तप भी नहीं कहा जाता, क्योंकि जहाँ यथार्थ तप का सद्‍भाव ही नहीं है, वहाँ उन शुभ भावों में आरोप किसका किया जावे?)

२शातन करना= पतला करना, हीन करना, क्षीण करना, नष्ट करना ।

३वृद्धि को प्राप्त= बढा हुआ, उग्र हुआ। (संवर और शुद्धोपयोगवाले जीव को जब उग्र शुद्धोपयोग होता है तब बहुत कर्मों की निर्जरा होती है। शुद्धोपयोग की उग्रता करने की विधि शुद्धात्मद्रव्य के आलम्बन की उग्रता करना ही है । ऐसा करने वाले को, सहज दशा में हठ रहित जो अनशनादि सम्बन्धी भाव वर्तते हैं उनमें उग्र- शुद्धिरूप अंश होता है, जिससे बहुत कर्मों की निर्जरा होती है ।)

४संक्षय= सम्यक प्रकार से क्षय ।

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

इसी गाथा की तात्पर्य-वृत्ति टीका

समय-व्याख्या अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:पंचास्तिकाय_संग्रह-सूत्र_-_गाथा_142_-_समय-व्याख्या&oldid=115577"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 30 June 2023, at 13:26.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki