• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:पंचास्तिकाय संग्रह-सूत्र - गाथा 146 - तात्पर्य-वृत्ति

From जैनकोष



जोगणिमित्तं गहणं जोगो मणवयणकायसंभूदो । (146)

भावणिमित्तो बंधो भावो रदिरागदोसमोहजुदो ॥156॥

अर्थ: 

ग्रहण योग निमित्तक है; योग मन, वचन, काय से उत्पन्न होता है; बंध भाव निमित्तक है; भाव रति, राग, द्वेष, मोह युक्त है ।

तात्पर्य-वृत्ति हिंदी : 

योग के निमित्त से ग्रहण, कर्म पुद्गलों का ग्रहण होता है । योग इसका क्या अर्थ है ? [जोगो मणवयणकायसंभूदो] योग मन, वचन, काय से उत्पन्न है; निष्क्रिय निर्विकार चैतन्य-ज्योति रूप परिणाम से भिन्न मन, वचन, काय वर्गणा के आलम्बन रूप व्यापार, आत्म-प्रदेशों में परिस्पंद लक्षण-मय, वीर्यान्तराय के क्षयोपशम से उत्पन्न; कर्मों को ग्रहण करने में हेतु-भूत योग है । [भावणिमित्तो बंधो] भाव निमित्तक है । ऐसा वह कौन है ? स्थिति-अनुभाग बंध ऐसा है । भाव कहते हैं [भावो रदिरागदोसमोहजुदो] रागादि दोष रहित चैतन्य-प्रकाश परिणति से पृथग्भूत मिथ्यात्व आदि दर्शन-मोहनीय के तीन तथा कषाय आदि चारित्र-मोहनीय के बारह भेद से पृथग्भूत भाव रति, राग, द्वेष, मोह युक्त है । यहाँ 'रति' शब्द से रति में अन्तर्भूत हास्य की अविनाभावी नो कषायें ग्रहण करना; 'राग' शब्द से माया-लोभ रूप राग परिणाम; 'द्वेष' शब्द से क्रोध, मान, अरति, शोक, भय, जुगुप्सा रूप छह प्रकार के द्वेष परिणाम; तथा मोह शब्द से दर्शन-मोह ग्रहण किया गया है ।

यहाँ जिस कारण कर्मादान रूप से प्रकृति-प्रदेशबंध का हेतु है, उस कारण योग बहिरंग निमित्त है; चिरकाल स्थायी होने से स्थिति-अनुभाग बंध का हेतु होने के कारण कषायें अभ्यंतर-करण हैं, ऐसा तात्पर्य है ॥१५६॥

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

इसी गाथा की समय-व्याख्या टीका

तात्पर्य-वृत्ति अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:पंचास्तिकाय_संग्रह-सूत्र_-_गाथा_146_-_तात्पर्य-वृत्ति&oldid=115584"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 30 June 2023, at 13:26.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki