• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in
Shivir Banner

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:पंचास्तिकाय संग्रह-सूत्र - गाथा 161 - तात्पर्य-वृत्ति

From जैनकोष



जेण विजाणदि सव्वं पेच्छदि सो तेण सोक्खमणुभवदि । (161)

इदि तं जाणदि भवियो अभव्वसत्तो ण सद्दहदि ॥171॥

अर्थ: 

जिससे सबको जानता और देखता है, उससे वह सौख्य का अनुभव करता है ऐसा जानता है वह भव्य है, अभव्य जीव इसका श्रद्धान नहीं करते हैं ।

तात्पर्य-वृत्ति हिंदी : 

[जेण] कर्तारूप यह जीव लोकालोक को प्रकाशित करनेवाले जिस ज्ञान द्वारा [विजाणदि]संशय, विपर्यय, अनध्यवसाय से रहित होने के कारण विशेषरूप से जानता है, सब ओर से पूर्ण जानकारी करता है । किसे जानता है ? [सव्वं] सभी को, तीन लोक-तीन कालवर्ती वस्तुसमूह को जानता है । मात्र जानता ही नहीं है अपितु [पेच्छदि] लोकालोक को प्रकाशित करनेवाले सत्तावलोकन रूप जिस केवलदर्शन द्वारा देखता है; [सो तेण सोक्खमणुभवदि] वह जीव उन्हीं केवल-ज्ञान-दर्शन -- दोनों द्वारा निरन्तर उनसे अभिन्न सुख का अनुभव करता है । [इदि तं जाणदि भवियो] इस पूर्वोक्त प्रकार से उस अनन्त सुख को जानता है, उपादेयरूप से उसका श्रद्धान करता है और अपने-अपने गुणस्थान के अनुसार उसका अनुभव करता है । ऐसा करने वाला वह कौन है ? वह भव्य है । [अभव्वसत्तो ण सद्दहदि] अभव्य जीव उसका श्रद्धान नहीं करता है ।

वह इसप्रकार -- मिथ्यात्व आदि सात प्रकृतियों का और यथासंभव चारित्रमोह का उपशम, क्षयोपशम या क्षय होने पर यद्यपि भव्य जीव अपने-अपने गुणस्थानानुसार हेय बुद्धि से विषयसुख का अनुभव करता है; तथापि निज शुद्धात्मा की भावना से उत्पन्न अतीन्द्रिय सुख को ही उपादेय मानता है; परंतु अभव्य उसे स्वीकार नहीं करता है । वह स्वीकार क्यों नहीं करता है ? यदि ऐसा प्रश्न हो तो उत्तर देते हैं -- उसके पूर्वोक्त दर्शन-चारित्र मोहनीय के उपशमादि सम्भव नहीं हैं, इसलिए वह उसे स्वीकार नहीं करता है तथा उसीकारण वह अभव्य है, ऐसा भावार्थ है ॥१७१॥

इसप्रकार भव्य-अभव्य के स्वरूप-कथन की मुख्यता से सातवें स्थल में गाथा पूर्ण हुई ।

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

इसी गाथा की समय-व्याख्या टीका

तात्पर्य-वृत्ति अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:पंचास्तिकाय_संग्रह-सूत्र_-_गाथा_161_-_तात्पर्य-वृत्ति&oldid=115616"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 30 June 2023, at 13:26.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki