• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in
Shivir Banner

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:पंचास्तिकाय संग्रह-सूत्र - गाथा 32 - तात्पर्य-वृत्ति

From जैनकोष



जह पउमरायरयणं खित्तं खीरे पहासयदि खीरं । (32)

तह देही देहत्थो सदेहमेत्तं पभासयदि ॥33॥

अर्थ: 

जैसे दूध में पड़ा हुआ पद्म-राग-रत्न दूध को प्रकाशित करता है; उसी प्रकार देह में स्थित देही / संसारी जीव स्वदेह-मात्र प्रकाशित होता है ।

तात्पर्य-वृत्ति हिंदी : 

अब देह मात्र (परिमाणत्व) के विषय में दृष्टान्त कहता हूँ; इस अभिप्राय को मन में धारणकर यह गाथा प्रतिपादित करते हैं । इसीप्रकार आगे भी विवक्षित सूत्र के अर्थ / प्रयोजन को मन में धारणकर अथवा इस सूत्र के आगे यही सूत्र उचित है; ऐसा निश्चयकर यह गाथा निरूपित करते हैं -- इसप्रकार पातनिका का लक्षण यथासंभव सर्वत्र जानना चाहिए --

[जहपउमरायरयणं] जैसे कर्तारूप पद्म-राग रत्न । वह कैसा है ? [खित्तं] पड़ा है । कहाँ पड़ा है ? [खीरे] क्षीर / दूध में पड़ा है । दूध में पड़ा वह क्या करता है ? [पभासयदि खीरं] उस दूध को प्रकाशित करता है । [तह देही देहत्थो] उसी प्रकार देही -- संसारी जीव देहस्थ होता हुआ [सदेहमेत्तं पभासयदि] अपने देहमात्र प्रकाशित होता है ।

वह इसप्रकार -- यहाँ 'पद्मराग' शब्द से पद्म-राग रत्न की प्रभा ग्रहण करना; मात्र पद्मराग रत्न नहीं । जैसे दूध में पड़ा हुआ पद्मराग-प्रभा का समूह उस दूध को अपनी प्रभा से व्याप्त करता है; उसीप्रकार स्व-देह में स्थित जीव भी वर्तमान काल में उस देह को व्याप्त करता है । अथवा जैसे विशिष्ट अग्नि के संयोग वश दूध बढ़ने पर (दूध में उफान आने पर) पद्मराग-प्रभा का समूह भी बढ़ जाता है तथा कम होने पर कम हो जाता है; उसीप्रकार विशिष्ट आहार के माध्यम से शरीर बढ़ने पर जीव-प्रदेश भी विस्तृत हो जाते हैं तथा कम होने पर वे भी संकुचित हो जाते हैं । अथवा दूसरे अधिक दूध में पड़ा वही प्रभा-समूह बहुत दूध को व्याप्त करता है, कम में पड़ा हुआ कम को व्याप्त करता है; उसीप्रकार जीव भी तीन लोक, तीन काल सम्बन्धी समस्त द्रव्य-गुण-पर्यायों को एक समय में प्रकाशित करने में समर्थ विशुद्ध ज्ञान-दर्शन स्वभावी चैतन्य-चमत्कार-मात्र शुद्ध जीवास्तिकाय से विलक्षण, मिथ्यात्व-रागादि विकल्पों से उपार्जित जो शरीर नामकर्म; उसके उदय से उत्पन्न विस्तार-उपसंहार / संकोच के अधीन होने से सर्वोत्कृष्ट अवगाहरूप से परिणमित होता हुआ, हजार योजन प्रमाण महामत्स्य के शरीर को व्याप्त करता है; जघन्य अवगाहना से परिणमित होता हुआ उत्सेध-घनांगुल के असंख्येयभाग प्रमाण लब्ध्यपर्याप्तक सूक्ष्म-निगोद शरीर को व्याप्त करता है तथा मध्यम अवगाहना से मध्यम शरीरों को व्याप्त करता है -- यह भावार्थ है । यहाँ मिथ्यात्व शब्द से दर्शन-मोह, रागादि शब्द से चारित्र-मोह ग्रहण करना तथा सर्वत्र ऐसा ही जानना चाहिए ॥३३॥

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

इसी गाथा की समय-व्याख्या टीका

तात्पर्य-वृत्ति अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:पंचास्तिकाय_संग्रह-सूत्र_-_गाथा_32_-_तात्पर्य-वृत्ति&oldid=115672"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 30 June 2023, at 13:26.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki