• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in
Shivir Banner

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:पंचास्तिकाय संग्रह-सूत्र - गाथा 37 - समय-व्याख्या

From जैनकोष



कम्माणं फलमेक्को एक्को कज्जं तु णाणमथमेक्को । (37)

वेदयदि जीवरासी चेदगभावेण तिविहेण ॥38॥

अर्थ: 

तीन प्रकार के चेतक-भाव द्वारा एक जीव-राशि कर्मों के फल को, एक जीव-राशि कार्य को और एक जीव-राशि ज्ञान को चेतती है / वेदती है ।

समय-व्याख्या: 

चेतयितृत्‍वगुणव्‍याख्‍येयम् ।

एके हि चेतयितार: प्रकष्‍टतरमोहमलीमसेन प्रकृष्‍टतरज्ञानावरणमुद्रितानुभावेन चेतक स्‍वभावेन प्रकृष्‍टरवीर्यांतरायावसादितकार्यकारणसामर्थ्‍या: सुखदु:खरूपं कर्मफलमेव प्राधान्‍येन चेतयंते । अन्‍ये तु प्रकृष्‍टतरमोहमलीमसेनापि प्रकृष्‍टज्ञानावरणमुद्रितानुभावेन चेतकस्‍वभावेन मनाग्‍वीर्यांतरायक्षयोपशमासादितकार्यकारणसामर्थ्‍या सुखदु:खरूपकर्मफलानुभवनसंवलितमपि कार्यमेव प्राधान्‍येन चेतयंते । अन्‍यतरे तु प्रक्षालितसकलमोहकलंकेन समुच्छिन्नकृत्‍स्‍नज्ञानावरणतयात्‍यंतमुन्‍मुद्रितसमस्‍तानुभावेन चेतकस्‍वभावेनसमस्‍तवीर्यांतरायक्षयासादितानंतवीर्या अपि निर्जीर्णकर्मफलत्‍वादत्‍यंतकृतकृत्‍यत्‍वाच्‍च स्‍वतोऽव्‍यतिरिक्तस्‍वाभाविक सुखं ज्ञानमेव चेतयंत इति ॥३७॥

समय-व्याख्या हिंदी : 

यह, १चेतयितृत्व-गुण की व्याख्या है ।

कोई चेतयिता अर्थात् आत्मा तो, जो अति-प्रकृष्ट मोह से मलिन है और जिसका प्रभाव (शक्ति) अति-प्रकृष्ट ज्ञानावरण से मुंद गया है, ऐसे चेतक-स्वभाव द्वारा सुख-दुःख-रूप कर्म-फल को ही प्रधानत: चेतते हैं, क्योंकि उनका अति-प्रकृष्ट वीर्यान्तराय से कार्य करने का (कर्म-चेतना-रूप परिणामित होने का) सामर्थ्य नष्ट हो गया है ।

दुसरे चेतयिता (आत्मा), जो अति-प्रकृष्ट मोह से मलिन है और जिसका प्रभाव २प्रकृष्ट ज्ञानावरण से मुंद गया है, ऐसे चेतक-स्वभाव द्वारा -- भले ही सुख-दुःख-रूप कर्म-फल के अनुभव से मिश्रित-रूप से -- कार्यको ही प्रधानत: चेतते हैं, क्योंकि उन्होंने अल्प वीर्यान्ताराय के क्षयोपशम से ३कार्य करने का सामर्थ्य प्राप्त किया है ।

और दुसरे चेतयिता अर्थात् आत्मा, जिसमें से सकल मोह-कलंक धुल गया है तथा समस्त ज्ञानावरण के विनाश के कारण जिसका समस्त प्रभाव अत्यन्त विकसित हो गया है, ऐसे चेतक-स्वभाव द्वारा ज्ञान को ही -- कि जो ज्ञान अपने से ४अव्यतिरिक्त स्वाभाविक सुख-वाला है उसी को -- चेतते हैं, क्योंकि उन्होंने समस्त वीर्यान्ताराय के क्षय से अनन्त-वीर्य को प्राप्त किया है इसलिए उनको (विकारी सुख-दुःख-रूप) कर्म-फल निर्जरित हो गया है और अत्यन्त कृत-कृत्य-पना हुआ है (कुछ भी करना लेश-मात्र भी नहीं रहा है) ॥३७॥

१चेतयितृत्व = चेतयितापना, चेतना-वाला-पना, चेतकपना

२कर्म-चेतना-वाले जीव को ज्ञानावरण 'प्रकृष्ट होता है और कर्म-फल-चेतना-वाले को 'अति प्रकृष्ट' होता है

३कार्य = (जीव द्वारा) किया जाता हो वह; इच्छा-पूर्वक इष्टानिष्ट विकल्प-रूप कर्म

४अव्यतिरिक्त = अभिन्न

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

इसी गाथा की तात्पर्य-वृत्ति टीका

समय-व्याख्या अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:पंचास्तिकाय_संग्रह-सूत्र_-_गाथा_37_-_समय-व्याख्या&oldid=115683"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 30 June 2023, at 13:26.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki