• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:पंचास्तिकाय संग्रह-सूत्र - गाथा 38 - तात्पर्य-वृत्ति

From जैनकोष



सव्वे खलु कम्मफलं थावरकाया तसा हि कज्जजुदं । (38)

पाणित्तमदिक्कंता णाणं विंदंति ते जीवा ॥39॥

अर्थ: 

सभी स्थावर जीवसमूह कर्मफल का, त्रस कर्म सहित कर्मफल का वेदन करते हैं तथा प्राणित्व का अतिक्रमण कर गए वे जीव (सर्वज्ञ भगवान) ज्ञान का वेदन करते हैं।

तात्पर्य-वृत्ति हिंदी : 

अब यहाँ कौन क्या चेतता है ? इसका निरूपण करते हैं । प्रश्न - निरूपण करते हैं इसका क्या अर्थ है? उत्तर - तत्सम्बन्धी प्रश्न होने पर उसका उत्तर देते हैं यह उसका अर्थ है। इसप्रकार प्रश्नोत्तररूप पातनिका के प्रस्ताव में सर्वत्र 'इति' शब्द का अर्थ जानना चाहिए --

[सव्वे खलु कम्मफलं थावर काया विंदन्ति] वे सभी प्रसिद्ध पाँच प्रकार के स्थावर-काय जीव अव्यक्त सुख-दु:ख अनुभव-रूप शुभाशुभ कर्म-फल का वेदन करते हैं, अनुभव करते हैं; [तहा हि कज्जजुदं] दो इन्द्रिय आदि त्रस जीव निर्विकार परमानंद-रूप एक स्वभाव-मय आत्म-सुख को प्राप्त नहीं करते हुए विशेष राग-द्वेष रूप जो कार्य चेतना है, उससे सहित उसी कर्म-फल का अनुभव करते हैं । [पाणित्तमदिक्कंता णाणं विंदंति ते जीवा] तथा जो विशिष्ट शुद्धात्मानुभूति भावना से समुत्पन्न परमानन्द एक सुखामृत-रूप समरसी भाव के बल से दस प्रकार के प्राणों से रहित सिद्ध जीव हैं, वे केवल ज्ञान का अनुभव करते हैं । इसप्रकार इन दोनों गाथाओं में केवल ज्ञान चेतना साक्षात् उपादेय-भूत जानना चाहिए -- ऐसा तात्पर्य है ॥३९॥

इसप्रकार त्रिविध चेतना के व्याख्यान की मुख्यता से दो गाथायें पूर्ण हुईं । (इसप्रकार पाँच अधिकारों के समूहरूप से तेरह गाथायें पूर्ण हुईं ।)

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

इसी गाथा की समय-व्याख्या टीका

तात्पर्य-वृत्ति अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:पंचास्तिकाय_संग्रह-सूत्र_-_गाथा_38_-_तात्पर्य-वृत्ति&oldid=115684"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 30 June 2023, at 13:26.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki