• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in
Shivir Banner

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:पंचास्तिकाय संग्रह-सूत्र - गाथा 40 - समय-व्याख्या

From जैनकोष



आभिणिसुदोधिमणकेवलाणि णाणाणि पंचभेयाणि । (40)

कुमदिसूदविभंगाणि य तिण्णि वि णाणेहिं संजुत्ते ॥41॥

अर्थ: 

आभिनिबोधिक (मतिज्ञान), श्रुतज्ञान, अवधिज्ञान, मन:पर्ययज्ञान और केवलज्ञान-ये ज्ञान के पाँच भेद हैं; तथा कुमति, कुश्रुत, विभंग-ये तीन (अज्ञान) भी ज्ञान के साथ संयुक्त हैं ।

समय-व्याख्या: 

ज्ञानोपयोगविशेषाणां नामस्‍वरूपाभिधानमेतत् । तत्राभिनिबोधिकज्ञानं श्रुतज्ञानमवधिज्ञानं मन:पर्ययज्ञानं केवलज्ञानं कुमतिज्ञानं कुश्रुतज्ञानं विभङ्गज्ञानमिति नामाभिधानम् । आत्‍मा ह्यनंतसर्वात्‍मप्रदेशव्‍यापिविशुद्धज्ञानसामान्‍यात्‍मा । स खल्‍वनादिज्ञानावरणकर्मावच्‍छन्नप्रदेश: सत्, यत्तदावरणक्षयोपशमादिन्द्रियावलम्‍बाच्‍च मूर्तामूर्तद्रव्‍यं विकलं विशेषेणावबुध्‍यते तदाभिनिबोधिकज्ञानम्, यत्तदावरणक्षयोपशमादनिन्द्रियावलंबाच्‍च मूर्तामूर्तद्रव्‍यं विकलं विशेषेणावबुध्‍यते तत् श्रुतज्ञानम् । यत्तदावरणक्षयोपशमादेव मूर्तद्रव्‍यं विकलं विशेषेणावबुध्‍यते तदवधिज्ञानम् । यत्तदावरणक्षयोपशमादेव परमनोगतं मूर्तद्रव्‍यं विकलं विशेषेणावबुध्‍यते तन्‍मन:पर्ययज्ञानम्, यत्‍सकलावरणात्‍यंतक्षये केवल एव मूर्तामूर्तद्रव्‍यं सकलं विशेषेणावबुध्‍यते तत्‍स्‍वाभाविकं केवलज्ञानम् । मिथ्‍यादर्शनोदयसहचरितमाभिनिबोधिकज्ञानमेव कुमतिज्ञानम्, मिथ्‍यादर्शनोदयसहचरितं श्रुतज्ञानमेव कुश्रुतज्ञानम्, मिथ्‍यादर्शनोदयसहचरितमवधिज्ञानमेव विभंगज्ञानम् इति स्‍वरूपाभिधानम् । इत्‍थं मतिज्ञानादिज्ञानोपयोगाष्‍टकं व्‍याख्‍यातम् ॥४०॥

समय-व्याख्या हिंदी : 

यह, ज्ञानोपयोग के भेदों के नाम और स्वरूप का कथन है ।

वहां,

  1. आभिनिबोधिक-ज्ञान,
  2. श्रुत-ज्ञान,
  3. अवधि-ज्ञान,
  4. मन:पर्यय-ज्ञान,
  5. केवलज्ञान,
  6. कुमति-ज्ञान,
  7. कुश्रुत-ज्ञान और
  8. विभंग-ज्ञान
--इस प्रकार (ज्ञानोपयोग के भेदों के) नाम का कथन है ।

(अब उनके स्वरूप का कथन किया जाता है :-) आत्मा वास्तव में अनंत, सर्व आत्म-प्रदेशों में व्यापक, विशुद्ध ज्ञान-सामान्य-स्वरूप है । वह (आत्मा) वास्तव में अनादि ज्ञानावरण-कर्म से आच्छादित प्रदेशवाला वर्तता हुआ,

  1. उस प्रकार के (अर्थात् मतिज्ञान के) आवरण के क्षयोपशम से और इन्द्रिय-मन के अवलम्बन से मूर्त-अमूर्त द्रव्य का विकल-रूप से विशेषत: अवबोधन करता है वह आभिनिबोधिक है,
  2. उस प्रकार (श्रुत-ज्ञान) के आवरण के क्षयोपशम से और मन के अवलम्बन से मूर्त-अमूर्त द्रव्य का विकल-रूप से विशेषत: अवबोधन करता है वह श्रुत-ज्ञान है,
  3. उस प्रकार के आवरण के क्षयोपशम से ही मूर्त-द्रव्य का विकल-रूप से विशेषत: अवबोधन करता है वह अवधिज्ञान है,
  4. उस प्रकार के आवरण के क्षयोपशम से ही पर-मनोगत (दूसरों के मन के साथ सम्बन्ध-वाले) मूर्त-द्रव्य का विकल-रूप से विशेषत: अवबोधन करता है वह मन:पर्यय-ज्ञान है,
  5. समस्त आवरण के अत्यन्त क्षय से, केवल ही (आत्मा अकेला ही), मूर्त-अमूर्त द्रव्य का सकल-रूप से विशेषत: अवबोधन करता है वह स्वाभाविक केवलज्ञान है,
  6. मिथ्यादर्शन के उदय के साथ का आभिनिबोधिक-ज्ञान ही कुमति-ज्ञान है,
  7. मिथ्यादर्शन के उदय के साथ का श्रुत-ज्ञान ही कुश्रुत-ज्ञान है,
  8. मिथ्यादर्शन के उदय के साथ का अवधि-ज्ञान ही विभंग-ज्ञान है
-- इस प्रकार (ज्ञानोपयोग के भेदों के) स्वरूप का कथन है ।

इस प्रकार मतिज्ञानादि आठ ज्ञानोपयोगों का व्याख्यान किया गया ॥४०॥

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

इसी गाथा की तात्पर्य-वृत्ति टीका

समय-व्याख्या अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:पंचास्तिकाय_संग्रह-सूत्र_-_गाथा_40_-_समय-व्याख्या&oldid=115691"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 30 June 2023, at 13:26.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki