• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:पंचास्तिकाय संग्रह-सूत्र - गाथा 54 - तात्पर्य-वृत्ति

From जैनकोष



णेरइयतिरियमणुआ देवा इदि णामसंजुदा पयडी । (54)

कुव्वंति सदो णासं असदो भावस्स उप्पत्ती ॥61॥

अर्थ: 

नारक, तिर्यंच, मनुष्य, देव-इन नामों से संयुक्त (नामकर्म की) प्रकृतियाँ सत भाव का नाश और असत भाव का उत्पाद करती हैं।

तात्पर्य-वृत्ति हिंदी : 

[णेरइयतिरियमणुआदेवा इदि णाम संजुदा] नारक, तिर्यंच, मनुष्य, देव-इन नाम से संयुक्त [पयडी] नाम-कर्म की प्रकृतियाँ रूपी कर्ता [कुव्वंति] करती हैं । वे क्या करती हैं ? [सदोणासं] विद्यमान भाव रूप पर्याय का नाश [असदो भावस्स उप्पादं] असत भाव रूप पर्याय का उत्पाद करती हैं ।

वह इसप्रकार -- जैसे समुद्र रूप से अविनश्वर / स्थायी समुद्र में भी लहरें उत्पाद-व्यय दोनों करती हैं; उसीप्रकार सहजानन्द, एक, टंकोत्कीर्ण ज्ञायक-स्वभाव से नित्य होने पर भी व्यवहार से अनादि कर्मोदय के वश निर्विकार शुद्धात्मोपलब्धि से च्युत जीव के नरक गति आदि कर्म प्रकृतियाँ उत्पाद और व्यय करती हैं । वैसा ही कहा भी है 'जल में जलकल्लोलो के समान, अनादि-निधन द्रव्य में अपनी पर्यायें प्रति समय उत्पन्न होती हैं, नष्ट होती हैं ।' आलाप पद्धति, पद्य ॥१॥

यहाँ शुद्ध निश्चय-नय से मूलोत्तर प्रकृति रहित, वीतराग, परमाह्लाद एकरूप चैतन्य प्रकाश सहित जो शुद्ध जीवास्ति-काय का स्वरूप है, वह ही उपादेय है -- ऐसा भावार्थ है ॥६१॥

इसप्रकार कर्म-कर्तृत्व आदि तीन पीठिका के व्याख्यानरूप से तीन गाथा द्वारा प्रथम अन्तर-स्थल पूर्ण हुआ ।

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

इसी गाथा की समय-व्याख्या टीका

तात्पर्य-वृत्ति अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:पंचास्तिकाय_संग्रह-सूत्र_-_गाथा_54_-_तात्पर्य-वृत्ति&oldid=115718"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 30 June 2023, at 13:26.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki