• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:पंचास्तिकाय संग्रह-सूत्र - गाथा 63 - तात्पर्य-वृत्ति

From जैनकोष



ओगाढगाढणिचिदो पोग्गलकायेंहिं सव्वदो लोगो । (63)

सुहुमेहिं बादरेहिं य णंताणंतेहिं विविहेहिं ॥70॥

अर्थ: 

लोक सर्व प्रदेशों में विविध प्रकार के अनन्तानंत सूक्ष्म-बादरपुद्गलकायों द्वारा अवगाहित होकर गाढ़ भरा हुआ है।

तात्पर्य-वृत्ति हिंदी : 

[ओगाढगाढणिचिदो] अवगाढ गाढ भरा हुआ है । जैसे अंजन (काजल) की डिब्बी अंजन के चूर्ण से पूर्ण भरी हुई है, इसी न्याय से पृथ्वी-कायिक आदि पाँच प्रकार के सूक्ष्म स्थावरों से निरन्तर अवगाढ़ रूप से भरा हुआ है । वह कौन भरा है ? [लोगो] लोक भरा है । [पोग्गलकायेंहिं] और उसी प्रकार पुद्गल-कायों से भी भरा हुआ है । वह कैसा भरा हुआ है ? [सव्वदो] सभी प्रदेशों में भरा हुआ है । किस प्रकार के पुद्गल-कायों से भरा हुआ है ? [सुहुमेहिं वादरेहिं य] दृष्टि के अगोचर सूक्ष्म और दृष्टि के विषय बादर कायों से भरा है । कितनी संख्या सहित काय से भरा है ? [अणंताणंतेहिं] अनंतानंत कायों से भरा किन विशेषतावालों से भरा है ? [विविहेहिं] अनेक प्रकार के अन्तर-भेद से बहु-भेद-वाले कायों से भरा है ।

यहाँ, जहाँ आत्मा विद्यमान है, वहाँ कर्म-वर्गणा योग्य पुद्गल बिना लाए पहले से ही रह रहे हैं; बंध के समय बाद में भी आ जायेंगे; यद्यपि वे वहाँ आत्मा में क्षीर-नीर न्याय से अवगाहित होकर गाढ़ (ठसाठस) भरे हुए हैं; तथापि वे हेय हैं; उनसे भिन्न जो शुद्ध-बुद्ध एक स्वभाव परमात्मा है, वह ही उपादेय है ऐसा भावार्थ है ॥७०॥

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

इसी गाथा की समय-व्याख्या टीका

तात्पर्य-वृत्ति अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:पंचास्तिकाय_संग्रह-सूत्र_-_गाथा_63_-_तात्पर्य-वृत्ति&oldid=115738"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 30 June 2023, at 13:26.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki