• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:पंचास्तिकाय संग्रह-सूत्र - गाथा 67 - तात्पर्य-वृत्ति

From जैनकोष



तम्हा कम्मं कत्ता भावेण हि संजुदोध जीवस्स । (67)

भोत्ता दु हवदि जीवो चिदगभावेण कम्मफलं ॥74॥

अर्थ: 

इसलिए जीव के भाव से संयुक्त कर्म कर्ता है तथा जीव चेतकभाव द्वारा कर्मफल का भोक्ता है।

तात्पर्य-वृत्ति हिंदी : 

[तम्हा] जिस कारण पूर्वोक्त नय-विभाग से जीव और कर्मों के परस्पर उपादान कर्तृत्व नहीं है, उस कारण [कम्मं कत्ता] कर्म कर्ता है । वह किनका कर्ता है ? निश्चय से अपने भावों का, व्यवहार से रागादि जीव भावों का कर्ता है; जीव भी व्यवहार से द्रव्य-कर्म-भावों का और निश्चय से अपने चेतक-भावों का कर्ता है । कैसा होता हुआ कर्म अपने भावों का कर्ता है ? [संजुदा] संयुक्त होता हुआ कर्ता है । [अधो] अब । किससे संयुक्त होता हुआ करता है ? [भावेण] मिथ्यात्व-रागादि भाव से, परिणाम से [जीवस्स] जीव के भाव से संयुक्त होता हुआ अपने भावों का कर्ता है । जीव भी कर्म-भाव से संयुक्त होता हुआ कर्ता है । [भोत्तादु] और भोक्ता भी, [हवदि] है । वह कौन है ? [जीवो] निर्विकार चिदानन्द एक अनुभूति से रहित जीव भोक्ता है । वह किसके द्वारा भोक्ता है ? [चिदगभावेण] परम चैतन्य-प्रकाश से विपरीत अशुद्ध चेतक-भाव द्वारा वह भोगता है । वह किसे भोगता है ? [कम्मफलं] शुद्ध-बुद्ध एक-स्वभावी परमात्म-तत्त्व की भावना से उत्पन्न जो सहज शुद्ध परम-सुख का अनुभवन-रूप फल है, उससे विपरीत सांसारिक सुख-दु:ख के अनुभवन-रूप शुभाशुभ कर्म-फल को भोगता है -- ऐसा भावार्थ है ॥७४॥

इस प्रकार पूर्व गाथा कर्मों के भोक्तृत्व की मुख्यता से और यह गाथा कर्म-सम्बन्धी कर्तृत्व-भोक्तृत्व के उपसंहार की मुख्यता से इस प्रकार दो गाथायें पूर्ण हुईं ।

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

इसी गाथा की समय-व्याख्या टीका

तात्पर्य-वृत्ति अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:पंचास्तिकाय_संग्रह-सूत्र_-_गाथा_67_-_तात्पर्य-वृत्ति&oldid=115746"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 30 June 2023, at 13:26.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki