• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:पंचास्तिकाय संग्रह-सूत्र - गाथा 6 - समय-व्याख्या

From जैनकोष



ते चेव अत्थिकाया तिक्कालियभावपरिणदा णिच्चा ।

गच्छंति दवियभावं परियट्टणलिंगसंजुत्ता ॥6॥

अर्थ: 

त्रिकालवर्ती भावों से परिणमित, नित्य वे ही अस्तिकाय, परिवर्तन लिंग (काल) सहित द्रव्य भाव को प्राप्त होते हैं।

समय-व्याख्या: 

अत्र पंचास्तिकायानां कालस्‍य च द्रव्‍यत्‍वमुक्तम् । द्रव्‍याणि हि सहक्रमभुवां गुणपर्यायाणामनन्‍यतयाधारभूतानि भवन्ति । ततो वृत्तवर्तमानवर्तिष्‍यमाणानां भावानां पर्यायाणां स्‍वरूपेण परिणत्‍वादस्तिकायानां कालस्‍य चास्ति द्रव्‍यत्‍वम् । न च तेषां भूतभवद्भविष्‍यद्भावात्‍मना परिणममानानामनित्‍यत्‍वम् यतस्‍ते भूतभवद्भविष्‍यद्भावावस्‍थास्‍वपि प्रतिनियतस्‍वरूपापरित्‍यागान्नित्‍या एव । अत्र काल: पुद्गलादिपरिवर्तनहेतुत्‍वापुद्गलादिपरिवर्तनगम्‍यमानपर्यायत्‍वाच्‍चास्तिकायेष्‍वन्‍तर्भावार्थं स परिवर्तनलिंग इत्‍युक्त इति ।

समय-व्याख्या हिंदी : 

यहाँ पाँच अस्तिकायों को तथा काल को द्रव्य-पना कहा है ।

द्रव्य वास्तव में सहभावी गुणों को तथा क्रमभावी पर्यायों को अनन्य-रूप से आधार-भूत है । इसलिए जो वर्त चुके हैं, वर्त रहे हैं और भविष्य में वर्तेंगे उन भावों-पर्यायों-रूप परिणमित होने के कारण (पाँच) अस्तिकाय और परिवर्तन-लिंग काल (वे छहों) द्रव्य हैं । भूत, वर्तमान और भावी भाव-स्वरूप परिणमित होने से वे कहीं अनित्य नहीं है, क्योंकि भूत, वर्तमान और भावी भावरूप अवस्थाओं में भी प्रतिनियत (अपने-अपने निश्चित) स्वरूप को नहीं छोड़ते, इसलिए वे नित्य ही हैं ।

यहाँ काल, पुद्गलादि के परिवर्तन का हेतु होने से तथा पुद्गलादि के परिवर्तन से पर्याय गम्य (ज्ञात) होती है इसलिए उसका अस्तिकायों में समावेश करने के हेतु उसे *परिवर्तन-लिंग कहा है । (पुद्गलादि अस्तिकायों का वर्णन करते हुए उनके परिवर्तन / परिणमन का वर्णन करना चाहिए । और उनके परिवर्तन का वर्णन करते हुए उन परिवर्तन में निमित्त-भूत पदार्थ का, काल का, अथवा उस परिवर्तन द्वारा जिनकी पर्यायें व्यक्त होती है उस पदार्थ का, काल का, वर्णन करना अनुचित नहीं कहा जा सकता । इस प्रकार पन्चास्तिकाय के वर्णन में काल के वर्णन का समावेश करना उचित नहीं है ऐसा दर्शाने के हेतु इस गाथा-सूत्र में काल के लिए 'परिवर्तन-लिंग' शब्द का उपयोग किया है ) ॥६॥

*परिवर्तन-लिंग=पुद्गलादि का परिवर्तन जिसका लिंग है, वह पुद्गलादि के परिणमन द्वारा जो ज्ञात होता है वह

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

इसी गाथा की तात्पर्य-वृत्ति टीका

समय-व्याख्या अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:पंचास्तिकाय_संग्रह-सूत्र_-_गाथा_6_-_समय-व्याख्या&oldid=115753"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 30 June 2023, at 13:26.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki