• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in
Shivir Banner

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:पंचास्तिकाय संग्रह-सूत्र - गाथा 75.1 - तात्पर्य-वृत्ति

From जैनकोष



पुढवी जलं च छाया चउरिंदियविसयकम्मपाओग्गा ।

कम्मातीदा एवं छ्ब्भेया पोग्गला होंती ॥83॥

अर्थ: 

पृथ्वी,जल, छाया, (चक्षु इन्द्रिय को छाे़डकर शेष) चार इन्द्रिय के विषय, कर्म प्रायोग्य और कर्मातीत-इसप्रकार पुद्गल के छह भेद हैं।

तात्पर्य-वृत्ति हिंदी : 

पृथ्वी, जल और छाया, चक्षु इन्द्रिय के विषय को छोडकर चार इन्द्रिय के विषय, कर्म प्रायोग्य और कर्मातीत -- इसप्रकार पुद्गल छह प्रकार के होते हैं । वे किस प्रकार से हैं ? वे स्थूल-स्थूल, स्थूल, स्थूल-सूक्ष्म, सूक्ष्म-स्थूल, सूक्ष्म, सूक्ष्म-सूक्ष्म हैं ।

वह इसप्रकार --

  • भूमि, पर्वत आदि जो छिन्न / विभक्त होने पर स्वयं ही मिलने में असमर्थ हैं, वे स्थूल-स्थूल हैं ।
  • घी, तेल, पानी आदि जो छिन्न / विभक्त होने पर भी उसी क्षण मिलने में स्वयं ही समर्थ हैं, वे स्थूल हैं ।
  • छाया, आतप / धूप आदि जो हाथ से ग्रहण कर दूसरे स्थान पर ले जाने अशक्य हैं, वे स्थूल-सूक्ष्म हैं ।
  • चार इन्द्रिय के विषय जो नेत्र के विषय नहीं हैं, वे सूक्ष्म-स्थूल हैं ।
  • इन्द्रिय ज्ञान के विषय नहीं बनने वाले जो ज्ञानावरणादि कर्म वर्गणा के योग्य हैं, वे सूक्ष्म हैं;
  • और कर्म-वर्गणा के अयोग्य अत्यन्त सूक्ष्म द्वयणुक-स्कन्ध पर्यन्त जो अत्यन्त सूक्ष्म होने से कर्म-वर्गणा से अतीत हैं, वे सूक्ष्म-सूक्ष्म हैं,
ऐसा तात्पर्य है ॥८३॥

इसप्रकार प्रथम स्थल में स्कन्ध व्याख्यान की मुख्यता से चार गाथायें पूर्ण हुईं ।

तत्पश्चात् परमाणु व्याख्यान की मुख्यता से द्वितीय स्थल में पाँच गाथायें कहते हैं, वे इसप्रकार --

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

तात्पर्य-वृत्ति अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:पंचास्तिकाय_संग्रह-सूत्र_-_गाथा_75.1_-_तात्पर्य-वृत्ति&oldid=115421"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 30 June 2023, at 13:16.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki