• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in
Shivir Banner

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:पंचास्तिकाय संग्रह-सूत्र - गाथा 95 - तात्पर्य-वृत्ति

From जैनकोष



धम्माधम्मागासा अपुधब्भूदा समाणपरिमाणा । (95)

पुधगुवलद्धविसेसा करेंति एयत्तमण्णत्तं ॥103॥

अर्थ: 

धर्म, अधर्म, आकाश (लोकाकाश) अपृथग्भूत, समान परिमाणवाले और पृथक् उपलब्धि विशेषवान हैं; इसलिए एकत्व और अन्यत्व को करते हैं।

तात्पर्य-वृत्ति हिंदी : 

[धम्माधम्मागासा] धर्म, अधर्म, लोकाकाश द्रव्य हैं । वे किस विशेषतावाले हैं ? [अपुधब्भूदा समाणपरिमाणा] व्यवहारनय से अपृथग्भूत और समान परिमाणवाले हैं । और किस रूप वाले हैं ? [पुधगुवलद्धविसेसा ] निश्चय की अपेक्षा पृथक् रूप से उपलब्ध विशेषवान हैं । ऐसे होते हुए क्या करते हैं ? [करेंति] करते हैं, [एयत्तमण्णत्तं] व्यवहार से एकत्व और निश्चय से अन्यत्व करते हैं ।

वह इसप्रकार -- जैसे यह जीव, पुद्गलादि पाँच द्रव्यों और शेष जीवान्तरों के साथ एक क्षेत्रावगाही होने के कारण व्यवहार से एकत्व करता है; परन्तु निश्चय से समस्त वस्तु-गत अनन्त धर्मों को एकसाथ प्रकाशित करनेवाले परम चैतन्य विलास लक्षण ज्ञान-गुण द्वारा भिन्नत्व करता है; उसीप्रकार धर्म, अधर्म, लोकाकाश द्रव्य एक क्षेत्रावगाह के कारण अभिन्न होने से और समान परिमाणी होने से उपचरित असद्भूत व्यवहार की अपेक्षा परस्पर एकत्व करते हैं; तथा निश्चय-नय की अपेक्षा गति, स्थिति, अवगाह रूप अपने-अपने लक्षणों द्वारा नानात्व / भिन्नत्व करते हैं, ऐसा सूत्रार्थ है ॥१०३॥

इस प्रकार 'पंचास्तिकाय षड्द्रव्य प्रतिपादक प्रथम महाधिकार' में सात गाथा पर्यंत तीन स्थल द्वारा 'आकाशास्तिकाय व्याख्यान रूप सातवाँ अन्तराधिकार' पूर्ण हुआ ।

तत्पश्चात् (आठवें अन्तराधिकार में) आठ गाथा पर्यन्त पंचास्तिकाय, षड्द्रव्य का चूलिका व्याख्यान करते हैं वहाँ आठ गाथाओं में से

  1. चेतनत्व-अचेतनत्व, मूर्तत्व-अमूर्तत्व के प्रतिपादन की मुख्यता से [आयास..] इत्यादि एक गाथासूत्र है ।
  2. इसके बाद सक्रिय-निष्क्रियत्व की मुख्यता से [जीवा-पोग्गलकाया] इत्यादि एक सूत्र है;
  3. तदुपरान्त प्रकारान्तर से मूर्त-अमूर्तत्व कथन की मुख्यता से [जे खलु इन्दियगेज्जा] इत्यादि एक सूत्र है ।
  4. तदनन्तर नवीन-पुरानी पर्यायादि स्थिति-रूप व्यवहार-काल, जीव-पुद्गलादि की पर्यायों के परिणमन में सहकारी कारण-भूत कालाणु रूप निश्चय-काल, इसप्रकार दो कालों के व्याख्यान की मुख्यता से [कालो परिणामभवो] इत्यादि दो गाथायें हैं ।
  5. उसी काल के द्रव्य का लक्षण सम्भव / सम्यक् प्रकार से घटित होने के कारण द्रव्यत्व, द्वितीयादि प्रदेश का अभाव होने से अकायत्व, इस प्रतिपादन की मुख्यता से [एदे कालागासा] इत्यादि एक सूत्र है ।
  6. इसके बाद पंचास्तिकाय के अन्तर्गत केवल-ज्ञान-दर्शन-रूप शुद्ध जीवास्तिकाय के निश्चय मोक्ष-मार्ग-भूत वीतराग निर्विकल्प-समाधि-रूप परिणमन के समय भावना / तद्रूप परिणमन के फल प्रतिपादनरूप से [एवं पवयणसारं..] इत्यादि दो गाथायें हैं ।
इसप्रकार आठ गाथाओं वाले छह स्थलों द्वारा चूलिका में सामूहिक उत्थानिका हुई ।

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

इसी गाथा की समय-व्याख्या टीका

तात्पर्य-वृत्ति अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:पंचास्तिकाय_संग्रह-सूत्र_-_गाथा_95_-_तात्पर्य-वृत्ति&oldid=115806"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 30 June 2023, at 13:26.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki