• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:प्रवचनसार - गाथा 106 - तात्पर्य-वृत्ति

From जैनकोष



पविभत्तपदेसत्तं पुधत्तमिदि सासणं हि वीरस्स । (106)

अण्णत्तमतब्भावो ण तब्भवं होदि कधमेगं ॥116॥

अर्थ: 

भिन्न-भिन्न प्रदेशता पृथक्त्व और अतद्भाव (उसरूप नहीं होना) अन्यत्व है, जो उसरूप न हो वह एक कैसे हो सकता है? ऐसा भगवान महावीर का उपदेश है ।

तात्पर्य-वृत्ति: 

अथ पृथक्त्वलक्षणं किमन्यत्वलक्षणं च किमिति पृष्टे प्रत्युत्तरं ददाति --

पविभत्तपदेसत्तं पुधत्तं पृथक्त्वं भवति पृथक्त्वाभिधानो भेदो भवति । किंविशिष्टम् । प्रकर्षेण विभक्तप्रदेशत्वंभिन्नप्रदेशत्वम् । किंवत् । दण्डदण्डिवत् । इत्थंभूतं पृथक्त्वं शुद्धात्मद्रव्यशुद्धसत्तागुणयोर्न घटते कस्माद्धेतोः । भिन्नप्रदेशाभावात् । क योरिव । शुक्लवस्त्रशुक्लगुणयोरिव । इदि सासणं हि वीरस्स इतिशासनमुपदेश आज्ञेति । कस्य । वीरस्य वीराभिधानान्तिमतीर्थंकरपरमदेवस्य । अण्णत्तं तथापिप्रदेशाभेदेऽपि मुक्तात्मद्रव्यशुद्धसत्तागुणयोरन्यत्वं भिन्नत्वं भवति । कथंभूतम् । अतब्भावो अतद्भावरूपंसंज्ञालक्षणप्रयोजनादिभेदस्वभावम् । यथा प्रदेशरूपेणाभेदस्तथा संज्ञादिलक्षणरूपेणाप्यभेदो भवतु, कोदोष इति चेत् । नैवम् । ण तब्भवं होदि तन्मुक्तात्मद्रव्यं शुद्धात्मसत्तागुणेन सह प्रदेशाभेदेऽपि संज्ञादिरूपेण तन्मयं न भवति । कधमेगं तन्मयत्वं हि किलैकत्वलक्षणं । संज्ञादिरूपेण तन्मयत्वाभावेकथमेकत्वं, किंतु नानात्वमेव । यथेदं मुक्तात्मद्रव्ये प्रदेशाभेदेऽपि संज्ञादिरूपेण नानात्वं कथितं तथैव सर्वद्रव्याणां स्वकीयस्वकीयस्वरूपास्तित्वगुणेन सह ज्ञातव्यमित्यर्थः ॥१०६॥

तात्पर्य-वृत्ति हिंदी : 

[पविभत्तपदेसत्तं पुधत्तं] पृथक्त्व नामक भेद है । वह पृथक्त्व भेद किस विशेषता वाला है? विशेषरूप से प्रदेशों की भिन्नता वाला है । किसके समान विशेषरूप से प्रदेश भिन्नता वाला है? दण्ड और दण्डी के समान विशेषरूप से प्रदेश भिन्नता वाला है । इस प्रकार का पृथक्त्व शुद्धात्म-द्रव्य और शुद्ध सत्ता गुण में घटित नहीं होता है । उन दोनो में यह भेद क्यों नहीं घटित होता है? उन दोनों में भिन्न-भिन्न प्रदेशों का अभाव होने से वह भेद घटित नहीं होता है । किनके समान उनमें यह घटित नहीं होता है? सफेदवस्त्र और सफेदगुण के समान उनमें यह भेद घटित नहीं होता है । [इदि सासणं हि वीरस्स] इसप्रकार शासन-उपदेश-आदेश है । ऐसा किसका उपदेश-आदेश है? वीर नामक अन्तिम तीर्थंकर परमदेव का यह उपदेश- आदेश है । [अण्णत्तं] मुक्तात्मद्रव्य और शुद्धसत्तागुण के प्रदेशों का अभेद होने पर भी अन्यता-भिन्नता है । उन दोनों में अन्यत्व कैसा है? [अतब्भावो] संज्ञा, लक्षण, प्रयोजन आदि भेद - भिन्न स्वभावरूप अतद्भावरूप अन्यत्व है ।

जैसे प्रदेशों की अपेक्षा अभेद है, वैसे ही संज्ञादि लक्षणरूप से भी अभेद हो - क्या दोष है? यदि ऐसा प्रश्न हो तो आचार्य उत्तर देते हैं-ऐसा नहीं है । [ण तब्भवं होदि] वह मुक्तात्मद्रव्य शुद्धात्मसत्तागुण के साथ प्रदेशों का अभेद होने पर भी संज्ञादिरूप से तन्मय नही है । [कधमेगं] वास्तव में तन्मयता ही एकता का लक्षण है । संज्ञादिरूप से तन्मयता के अभाव में एकता कैसे हो सकती है? अपितु भिन्नता ही है ।

जैसे यह मुक्तात्मद्रव्य में प्रदेश अभेद होने पर भी, संज्ञादिरूप से भिन्नता कही गई है; उसीप्रकार सभी द्रव्यों की अपने-अपने स्वरूपास्तित्वगुण के साथ जानना चाहिये - यह अर्थ है ॥११६॥

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

इसी गाथा की तत्त्व-प्रदीपिका टीका

तात्पर्य-वृत्ति अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:प्रवचनसार_-_गाथा_106_-_तात्पर्य-वृत्ति&oldid=134326"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 23 April 2024, at 13:55.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki