• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:प्रवचनसार - गाथा 156 - तात्पर्य-वृत्ति

From जैनकोष



उवओगो जदि हि सुहो पुण्णं जीवस्स संचयं जादि । (156)

असुहो वा तध पावं तेसिमभावे ण चयमत्थि ॥168॥

अर्थ: 

[उपयोग:] उपयोग [यदि हि] यदि [शुभ:] शुभ हो [जीवस्य] तो जीव के [पुण्यं] पुण्य [संचय याति] संचय को प्राप्त होता है [तथा वा अशुभ:] और यदि अशुभ हो [पापं] तो पाप संचय होता है । [तयो: अभावे] उनके (दोनों के) अभाव में [चय: नास्ति] संचय नहीं होता ।

तात्पर्य-वृत्ति: 

अथोपयोगस्तावन्नरनारकादिपर्याय-कारणभूतस्य कर्मरूपस्य परद्रव्यस्य संयोगकारणं भवति । तावदिदानीं कस्य कर्मणः क उपयोगः कारणं भवतीति विचारयति --

उवओगो जदि हि सुहो उपयोगो यदि चेत् हि स्फुटं शुभो भवति । पुण्णं जीवस्स संचयं जादि तदा काले द्रव्यपुण्यं कर्तृ जीवस्य संचयमुपचयं वृद्धिं याति बध्यत इत्यर्थः । असुहो वा तह पावं अशुभोपयोगो वा तथा तेनैव प्रकारेण पुण्यवद्द्रव्यपापं संचयं याति । तेसिमभावे ण चयमत्थि तयोरभावे न चयोऽस्ति । निर्दोषिनिजपरमात्मभावनारूपेण शुद्धोपयोगबलेन यदा तयोर्द्वयोः शुभाशुभो-पयोगयोरभावः क्रियते तदोभयः संचयः कर्मबन्धो नास्तीत्यर्थः ॥१५६॥

एवं शुभाशुभशुद्धोपयोग-त्रयस्य सामान्यकथनरूपेण द्वितीयस्थले गाथाद्वयं गतम् ।

तात्पर्य-वृत्ति हिंदी : 

[उवओगो जदि हि सुहो] - यदि उपयोग वास्तव में शुभ है, तो [पुण्णं जीवस्स संचयं जादि]- उस समय जीव का द्रव्य-पुण्य-रूप कर्ता संचय - उपचय - वृद्धि को प्राप्त होता है अर्थात् द्रव्य-पुण्य बँधता है - ऐसा अर्थ है । [असुहो वा तह पावं] - तथा यदि अशुभोपयोग है, तो उसी प्रकार पुण्य के समान द्रव्य-पाप संचय से प्राप्त होता है - बँधता है । [तेसिमभावे ण चयमत्थि] - उन दोनों के अभाव में चय-बंधन नहीं होता है । दोष-रहित निजपरमात्मा की भावनारूप शुद्धोपयोग के बल से जब उन दोनों शुभ-अशुभ उपयोग का अभाव किया जाता है, तब उन दोनों ही प्रकार का संचय - कर्मों का बंधन नहीं होता है - ऐसा अर्थ है ॥१६८॥

इसप्रकार शुभ-अशुभ-शुद्ध - तीनों उपयोगों के सामान्य कथनरूप से दूसरे स्थल में दो गाथायें पूर्ण हुई ।

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

इसी गाथा की तत्त्व-प्रदीपिका टीका

तात्पर्य-वृत्ति अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:प्रवचनसार_-_गाथा_156_-_तात्पर्य-वृत्ति&oldid=134436"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 23 April 2024, at 13:55.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki