• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:प्रवचनसार - गाथा 170 - तात्पर्य-वृत्ति

From जैनकोष



ते ते कम्मत्तगदा पोग्गलकाया पुणो वि जीवस्स । (170)

संजायंते देहा देहंतरसंकमं पप्पा ॥182॥

अर्थ: 

[कर्मत्वगता:] कर्मरूप परिणत [ते ते] वे-वे [पुद्गलकाया:] पुद्‌गल पिण्ड [देहान्तर संक्रमं प्राप्य] देहान्तररूप परिवर्तन को प्राप्त करके [पुन: अपि] पुन:-पुन: [जीवस्य] जीव के [देहा:] शरीर [संजायन्ते] होते हैं ।

तात्पर्य-वृत्ति: 

अथ शरीराकारपरिणतपुद्गलपिण्डानां जीवःकर्ता न भवतीत्युपदिशति --

ते ते कम्मत्तगदा ते ते पूर्वसूत्रोदिताः कर्मत्वं गता द्रव्यकर्मपर्याय-परिणताः पोग्गलकाया पुद्गलस्कन्धाः पुणो वि जीवस्स पुनरपि भवान्तरेऽपि जीवस्य संजायंते देहा संजायन्ते सम्यग्जायन्ते देहाः शरीराणीति । किं कृत्वा । देहंतरसंकमं पप्पा देहान्तरसंक्रमं भवान्तरंप्राप्य लब्ध्वेति । अनेन किमुक्तं भवति --

औदारिकादिशरीरनामकर्मरहितपरमात्मानमलभमानेन जीवेनयान्युपार्जितान्यौदारिकादिशरीरनामकर्माणि तानि भवान्तरे प्राप्ते सत्युदयमागच्छन्ति, तदुदयेन नोकर्मपुद्गला औदारिकादिशरीराकारेण स्वयमेव परिणमन्ति । ततः कारणादौदारिकादिकायानां जीवःकर्ता न भवतीति ॥१७०॥

तात्पर्य-वृत्ति हिंदी : 

[ते ते कम्मत्तगदा] वे-वे पहले (१८१ वीं) गाथा में कहे गये कर्मत्व को प्राप्त अर्थात् द्रव्य-कर्म पर्याय-रूप परिणमित [पोग्गलकाया] पुद्गल-स्कन्ध [पुणो वि जीवस्स] फिर से भी -- दूसरे भव में भी जीव के [संजायंते देहा] अच्छी तरह से देह--शरीर को उत्पन्न करते हैं । क्या करके शरीर उत्पन्न करते हैं ? [देहंतरसंकमं पप्पा] देहान्तर संक्रम -- दूसरे भव को प्राप्तकर शरीर उत्पन्न करते हैं ।

इससे क्या कहा गया है -- इस सब कथन का निष्कर्ष क्या है ? औदारिक आदि शरीर नाम-कर्म से रहित परमात्मा को प्राप्त नहीं करनेवाले जीव द्वारा जो उपार्जित किये गये -- बाँधे गये औदारिक आदि शरीर -नाम-कर्म -- वे दूसरे भव की प्राप्ति होने पर उदय को प्राप्त होते हैं; उनका उदय होने पर, नोकर्म पुद्गल औदारिक आदि शरीर के आकररूप, स्वयं ही परिणमित होते हैं । इस कारण औदारिक आदि शरीरों का जीव कर्ता नहीं है -- ऐसा निष्कर्ष है ॥१८२॥

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

इसी गाथा की तत्त्व-प्रदीपिका टीका

तात्पर्य-वृत्ति अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:प्रवचनसार_-_गाथा_170_-_तात्पर्य-वृत्ति&oldid=134468"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 23 April 2024, at 13:55.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki