• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:प्रवचनसार - गाथा 188 - तात्पर्य-वृत्ति

From जैनकोष



सपदेसो सो अप्पा कसायिदो मोहरागदोसेहिं । (188)

कम्मरएहिं सिलिट्ठो बंधो त्ति परूविदो समये ॥201॥

अर्थ: 

[सप्रदेश:] प्रदेशयुक्त [सः आत्मा] वह आत्मा [समये] यथाकाल [मोहरागद्वेषै:] मोह-राग-द्वेष के द्वारा [कषायित:] कषायित होने से [कर्म-रजोभि: श्‍लि‍ष्ट:] कर्मरज से लिप्त या बद्ध होता हुआ [बंध इति प्ररूपित:] बंध कहा गया है ।

तात्पर्य-वृत्ति: 

अथाभेद-नयेन बन्धकारणभूतरागादिपरिणतात्मैव बन्धो भण्यत इत्यावेदयति --

सपदेसो लोकाकाशप्रमितासंख्येय-प्रदेशत्वात्सप्रदेशस्तावद्भवति सो अप्पा स पूर्वोक्तलक्षण आत्मा । पुनरपि किंविशिष्टः । कसायिदो कषायितः परिणतो रञ्जितः । कैः । मोहरागदोसेहिं निर्मोहस्वशुद्धात्मतत्त्वभावनाप्रतिबन्धिभिर्मोह-रागद्वैषैः । पुनश्च किंरूपः । कम्मरजेहिं सिलिट्ठो कर्मरजोभिः श्लिष्टः कर्मवर्गणायोग्यपुद्गलरजोभिःसंश्लिष्टो बद्धः । बंधो त्ति परूविदो अभेदेनात्मैव बन्ध इति प्ररूपितः। क्व । समये परमागमे । अत्रेदं भणितंभवति --

यथा वस्त्रं लोध्रादिद्रव्यैः कषायितं रञ्जितं सन्मञ्जीष्ठादिरङ्गद्रव्येण रञ्जितं सदभेदेनरक्तमित्युच्यते तथा वस्त्रस्थानीय आत्मा लोध्रादिद्रव्यस्थानीयमोहरागद्वेषैः कषायितो रञ्जितः परिणतो मञ्जीष्ठस्थानीयकर्मपुद्गलैः संश्लिष्टः संबद्धः सन् भेदेऽप्यभेदोपचारलक्षणेनासद्भूतव्यवहारेण बन्ध इत्यभिधीयते । कस्मात् । अशुद्धद्रव्यनिरूपणार्थविषयत्वादसद्भूतव्यवहारनयस्येति ॥२०१॥

तात्पर्य-वृत्ति हिंदी : 

[सपदेसो] लोकाकाश प्रमाण असंख्यात प्रदेश होने से प्रथम तो सप्रदेश है [सो अप्पा] वह पहले (१९६ वीं गाथा में) कहे गये लक्षणवाला आत्मा । और किस विशेषता वाला है? [कसायिदो] कषाय से परिणत--रंजित--रँगा हुआ है । वह किनके द्वारा कषाय से रँगा हुआ है? [मोहरागदोसेहीं] मोहरहित स्व-शुद्धात्मतत्त्व की भावना के प्रतिबन्धक (रोकनेवाले) मोह-राग-द्वेष द्वारा वह कषाय से रँगा हुआ है । वह और किस स्वरूप है? [कम्मरजेहिं सिलिट्ठो] कर्म-रज द्वारा श्लिष्ट अर्थात कर्म-वर्गणा के योग्य पुद्गल-रज द्वारा संश्लिष्ट--बँधा हुआ है । [बंधो त्ति परूविदो] अभेदनय से आत्मा ही बंध है -- ऐसा कहा गया है । अभेदनय से आत्मा ही बन्ध है - ऐसा कहाँ कहा गया है? [समये] परमागम में ऐसा कहा गया है ।

यहाँ यह कहा गया है कि जैसे -- लोंध्र (लोंध) आदि द्रव्यों द्वारा कषायला-रूप से रँगा हुआ वस्त्र, मंजीष्ठ (मंजीठा) रंग-वाले द्रव्य से रंजित होता हुआ अभेदनय से 'लाल' ऐसा कहा जाता है; उसी-प्रकार वस्त्र स्थानीय आत्मा, लोध्र आदि द्रव्यों के स्थानीय मोह-राग-द्वेष द्वारा कषाय-रूप से रँगा हुआ -- उसरूप परिणत (आत्मा) मंजीष्ठ स्थानीय कर्म-पुद्गलों के साथ सश्लिष्ट--सम्बद्ध-बंधा हुआ, भेद होने पर भी अभेदोपचार लक्षण असदभूत-व्यवहार से 'बन्ध' ऐसा कहा जाता है । वह 'बन्ध' क्यों कहा जाता है? अशुद्ध द्रव्य के विशेष -कथन के लिए असद्भूत व्यवहारनय का विषय होने से, वह बन्ध कहा जाता है ।

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

इसी गाथा की तत्त्व-प्रदीपिका टीका

तात्पर्य-वृत्ति अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:प्रवचनसार_-_गाथा_188_-_तात्पर्य-वृत्ति&oldid=134508"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 23 April 2024, at 13:55.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki