• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:प्रवचनसार - गाथा 194 - तात्पर्य-वृत्ति

From जैनकोष



जो एवं जाणित्ता झादि परं अप्पगं विसुद्धप्पा । (194)

सागारोऽणगारो खवेदि सो मोहदुग्गंठि ॥207॥

अर्थ: 

[यः] जो [एवं ज्ञात्वा] ऐसा जानकर [विशुद्धात्मा] विशुद्धात्मा होता हुआ [परमात्मानं] परम आत्मा का [ध्यायति] ध्यान करता है, [सः] वह [साकार: अनाकार:] साकार हो या अनाकार [मोहदुर्ग्रंथि] मोहदुर्ग्रंथि का [क्षपयति] क्षय करता है ।

तात्पर्य-वृत्ति: 

अथैवं पूर्वोक्तप्रकारेण शुद्धात्मोपलम्भे सति किं फलं भवतीति प्रश्नेप्रत्युत्तरमाह --

झादि ध्यायति जो यः कर्ता । कम् । अप्पगं निजात्मानम् । कथंभूतम् । परं परमानन्तज्ञानादिगुणाधारत्वात्परमुत्कृष्टम् । किं कृत्वा पूर्वम् । एवं जाणित्ता एवं पूर्वोक्तप्रकारेण स्वात्मो-पलम्भलक्षणस्वसंवेदनज्ञानेन ज्ञात्वा । कथंभूतः सन् ध्यायति । विसुद्धप्पा ख्यातिपूजालाभादिसमस्त-मनोरथजालरहितत्वेन विशुद्धात्मा सन् । पुनरपि कथंभूतः सागारोऽणागारो सागारोऽनागारः । अथवासाकारानाकारः । सहाकारेण विकल्पेन वर्तते साकारो ज्ञानोपयोगः, अनाकारो निर्विकल्पो दर्शनोपयोग-स्ताभ्यां युक्तः साकारानाकारः । अथवा साकारः सविकल्पो गृहस्थः, अनाकारो निर्विकल्पस्तपोधनः । अथवा सहाकारेण लिङ्गेन चिह्नेन वर्तते साकारो यतिः, अनाकारश्चिह्नरहितो गृहस्थः । खवेदि सोमोहदुग्गंठिं य एवंगुणविशिष्टः क्षपयति स मोहदुर्ग्रन्थिम् । मोह एव दुर्ग्रन्थिः मोहदुर्ग्रन्थिः शुद्धात्मरुचि-प्रतिबन्धको दर्शनमोहस्तम् । ततः स्थितमेतत् --आत्मोपलम्भस्य मोहग्रन्थिविनाश एव फ लम् ॥२०७॥

तात्पर्य-वृत्ति हिंदी : 

[झादि] ध्यान करता है [जो] कर्तारूप जो । किसका ध्यान करता है? [अप्पगं] निजात्मा का ध्यान करता है । कैसे निजात्मा का ध्यान करता है? [परं] परम, अनन्त-ज्ञानादि गुणों का आधार होने से परम-उत्कृष्ट निजात्मा का ध्यान करता है । पहले क्या करके उसका ध्यान करता है? [एवं जाणित्ता] इस- प्रकार पहले (२०३ से २०६ गाथा पर्यन्त) कही गई पद्धति-रूप निजात्मा की प्राप्ति लक्षण स्व-संवदेन ज्ञान से निजात्मा को जानकर फिर उसका ध्यान करता है । वह कैसा होता हुआ उसका ध्यान करता है? [विशुद्धप्पा] ख्याति, पूजा, लाभ आदि सम्पूर्ण इच्छा समूहों से रहित होने के कारण विशुद्धात्मा होता हुआ उसका ध्यान करता है । और भी कैसा है? [सागारोऽणगारो] सागार-अनागार है । अथवा साकार-अनाकार है । जो आकार अर्थात् विकल्प के साथ वर्तता है वह साकार-आकार सहित ज्ञानोपयोग है, अनाकार-विकल्प रहित दर्शनोपयोग -- उन दोनों से सहित साकार-अनाकार है । अथवा साकार अर्थात् सविकल्प गृहस्थ, अनाकार अर्थात् निर्विकल्प मुनिराज । अथवा साकार अर्थात् लिंग--चिन्हरूप से जो वर्तते हैं वे आकार सहित--साकार यति-मुनि हैं और अनाकार अर्थात् चिन्ह रहित गृहस्थ हैं । [खवेदि सो मोहदुग्गंठि] जो इन गुणों से सहित है, वह मोहरूपी दुर्ग्रंथि--बुरी गाँठ का क्षय करता है । मोह ही दुर्ग्रंथि-मोह दुर्ग्रंथि (इसप्रकार कर्मधारय समास किया) शुद्धात्मा की रुचि का प्रतिबन्धक (रोकने वाला) दर्शनमोह, उसे नष्ट करता है ।

इससे यह निश्चित हुआ कि मोह-रूपी ग्रन्थि का विनाश ही, आत्मोपलब्धि का फल है ॥२०७॥

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

इसी गाथा की तत्त्व-प्रदीपिका टीका

तात्पर्य-वृत्ति अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:प्रवचनसार_-_गाथा_194_-_तात्पर्य-वृत्ति&oldid=134522"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 23 April 2024, at 13:55.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki