• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:प्रवचनसार - गाथा 224.9 - तात्पर्य-वृत्ति

From जैनकोष



तम्हा तं पडिरूवं लिंगं तासिं जिणेहिं णिद्दिट्ठं ।

कुलरूववओजुत्ता समणीओ तस्समाचारा ॥252॥

अर्थ: 

इसलिए जिनेन्द्र भगवान ने, उन स्त्रियों का चिन्ह वस्त्र सहित कहा है; कुल, रूप, वय से सहित अपने योग्य आचार का पालन करतीं हुईं वे, श्रमणी--आर्यिका कहलाती हैं ॥२५२॥

तात्पर्य-वृत्ति: 

अथोपसंहाररूपेण स्थितपक्षं दर्शयति --

तम्हा यस्मात्तद्भवे मोक्षो नास्ति तस्मात्कारणात् तं पडिरूवं लिंगं तासिं जिणेहिं णिद्दिट्ठं तत्प्रतिरूपंवस्त्रप्रावरणसहितं लिङ्गं चिह्नं लाञ्छनं तासां स्त्रीणां जिनवरैः सर्वज्ञैर्निर्दिष्टं कथितम् । कुलरूववओजुत्ता समणीओ लोकदुगुञ्छारहितत्वेन जिनदीक्षायोग्यं कुलं भण्यते, अन्तरङ्गनिर्विकारचित्तशुद्धिज्ञापकंबहिरङ्गनिर्विकारं रूपं भण्यते, शरीरभङ्गरहितं वा अतिबालवृद्धबुद्धिवैकल्यरहितं वयो भण्यते, तैः कुलरूपवयोभिर्युक्ताः कुलरूपवयोयुक्ता भवन्ति । काः । श्रमण्योऽर्जिकाः । पुनरपि किंविशिष्टाः । तस्समाचारा तासां स्त्रीणां योग्यस्तद्योग्य आचारशास्त्रविहितः समाचार आचार आचरणं यासांतास्तत्समाचारा इति ॥२५२॥

तात्पर्य-वृत्ति हिंदी : 

अब, उपसंहाररूप से स्थित पक्ष को दिखाते हैं -

[तम्हा] जिस कारण उसी भव से मोक्ष नहीं होता, उस कारण [तं पडिरूवं लिंगं तासिं जिणेहिं णिद्दिट्ठं] उनके प्रतिरूप वस्त्र-प्रावरण सहित लिंग-चिन्ह-लांछन उन स्त्रियों का, सर्वज्ञ-जिनेन्द्र भगवान द्वारा कहा गया है । [कुलरूववयोजुत्ता समणीओ] लोक में निन्दा-घृणा से रहित होने के कारण जिन दीक्षा के याग्य कुल-कुल कहलाता है । अंतरंग की विकार रहित मन की शुद्धि को बतानेवाला, बाहर में विकार रहित वेष - रूप कहलाता है; भंग रहित- अंगोपांग हीनता रहित शरीर अथवा अधिक बालपना या वृद्धपना से सम्बन्धित बुद्धि की विकलता (अस्थिरता) से रहित उम्र - वय कहलाती है; उन कुल, रूप, वय से सहित कुल-रूप-वय सहित होती हैं (इसप्रकार तृतीया तत्पुरुष समास किया) । कुल, रूप, वय से सहित कौन होती हैं? श्रमणी-अर्जिका-आर्यिका कुल, रूप, वय से सहित होती हैं । और भी वे किस विशेषता वाली हैं? [तस्समाचारा] उन स्त्रियों के योग्य-तद्योग्य- आचार-शास्त्र में कहा गया समाचार-आचार-आचरण है जिनका, वे उस समाचार सम्पन्न आर्यिकायें हैं ॥२५२॥

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

तात्पर्य-वृत्ति अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:प्रवचनसार_-_गाथा_224.9_-_तात्पर्य-वृत्ति&oldid=134601"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 23 April 2024, at 13:55.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki