• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:रत्नकरंड श्रावकाचार - श्लोक 113

From जैनकोष



अथ किं दानमुच्यत इत्यत आह --


नवपुण्यैः प्रतिपत्तिः सप्तगुणसमाहितेन शुद्धेन
अपसूनारम्भाणामार्याणामिष्यते दानम् ॥113॥


टीका: 

दानमिष्यते । कासौ ? प्रतिपत्ति: गौरवा आदरस्वरूपा । केषाम् ? आर्याणां सद्दर्शनादिगुणोपेतमुनीनाम् । किंविशिष्टानाम् ? अपसूनारम्भाणां सूना: पञ्चजीवघातस्थानानि । यदुक्तम् --

खण्डनी पेषणी चुल्ली उदकुम्भ: प्रमार्जनी

पञ्चसूना गृहस्थस्य तेन मोक्षं न गच्छति ॥

खण्डनी उल्खलं, पेषणी घरट्ट:, चुल्ली चुलूक:, उदकुम्भ: उदकघट:, प्रमार्जनी बोहारिका। सूनाश्चारम्भाश्च कृष्यादयस्तेऽपगता येषां तेषाम्। केन प्रतिपत्ति: कत्र्तव्या? सप्तगुणसमाहितेन । तदुक्तम् --

श्रद्धा तुष्टिर्भक्तर्विज्ञानमलुब्धता क्षमा सत्यम्

यस्यैते सप्तगुणास्तं दातारं प्रशंसन्ति ॥

इत्येतै: सप्तभिर्गुणै: समाहितेन सहितेन तु दात्रा दानं दातव्यम्। कै कृत्वा? नवपुण्यै: । तदुक्तम् --

पडिगहमुच्चट्ठाणं पादोदयमच्चणं च पणमं च

मणवयणकायसुद्धी एसणसुद्धी य णवविहं पुण्णं ॥

एतैर्नवभि: पुण्यै: पुण्योपार्जनहेतुभि: ॥




दान का लक्षण




नवपुण्यैः प्रतिपत्तिः सप्तगुणसमाहितेन शुद्धेन

अपसूनारम्भाणामार्याणामिष्यते दानम् ॥113॥


टीकार्थ:

सम्यग्दर्शनादि गुण से सहित मुनियों का आहार आदि दान के द्वारा जो गौरव और आदर किया जाता है, वह दान कहलाता है । जीवघात के स्थान को सूना कहते हैं । सूना के पाँच भेद हैं । जैसे कि कहा है -- खण्डनी-ऊखली से कूटना, पेषणी-चक्की से पीसना, चुल्ली-चूल्हा जलाना, उदकुम्भ-पानी भरना और प्रमार्जिनी-बुहारी से जमीन झाडऩा । गृहस्थ के पाँच हिंसा के कार्य होते हैं, इसलिए गृहस्थ मोक्ष को प्राप्त नहीं कर सकता । खेती आदि व्यापार सम्बन्धी कार्य आरम्भ कहलाते हैं । जो पंचसूना और आरम्भ से रहित हैं, वे साधु हैं । ऐसे साधुओं को सात गुणों से सहित दाता के द्वारा दान दिया जाता है । जैसा कि कहा है -- श्रद्धा, सन्तोष, भक्ति, विज्ञान, अलुब्धता, क्षमा, सत्य ये सात गुण जिस दाता के होते हैं, वह दाता प्रशंसनीय कहलाता है । इन सात गुणों के सिवाय दाता की शुद्धि होना भी आवश्यक है । दाता की शुद्धता तीन प्रकार से बतलाई है, कुल से, आचार से और शरीर से । जिसकी वंश परम्परा शुद्ध है, वह कुलशुद्धि कही जाती है। जिसका आचरण शुद्ध है, वह आचार शुद्धि है । जिसने स्नानादि कर शुद्ध वस्त्र पहने हैं, जो हीनांग, विकलांग नहीं है तथा जिसके शरीर से खून पीपादि नहीं झरते हों, वह कायशुद्धि है । दान, नवधाभक्तिपूर्वक दिया जाता है । कहा भी है -- पडग़ाहन, उच्चस्थान, पादप्रक्षालन, पूजन, प्रणाम, मनशुद्धि, वचनशुद्धि, कायशुद्धि और आहारशुद्धि पुण्योपार्जन के इन नौ कारणों के साथ आहारदान दिया जाता है । यही नवधाभक्ति कहलाती है ।



पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

रत्नकरंड श्रावकाचार अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:रत्नकरंड_श्रावकाचार_-_श्लोक_113&oldid=102373"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 2 November 2022, at 21:30.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki