• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • Page
  • Discussion
  • View source
  • View history

तत्त्वार्थ सूत्र

From जैनकोष



आचार्य उमास्वामी (ई.श.3) कृत मोक्षमार्ग, तत्त्वार्थ दर्शन विषयक 10 अध्यायों में सूत्रबद्ध ग्रंथ है। कुल सूत्र 357 हैं। इसी को मोक्षशास्त्र भी कहते हैं। दिगंबर व श्वेतांबर दोनों को समान रूप से मान्य है। जैन आम्नाय में यह सर्व प्रधान सिद्धांत ग्रंथ माना जाता है। जैन दर्शन प्ररूपक होने के कारण यह जैन बाइबल के रूप में समझा जाता है। इसके मंगलाचरण रूप प्रथम श्लोक पर ही आचार्य समंतभद्र (ई.श.2) ने आप्तमीमांसा (देवागम स्तोत्र) की रचना की थी, जिसकी पीछे अकलंकदेव (ई.620-680) ने 800 श्लोक प्रमाण अष्टशती नाम की टीका की। आगे आचार्य विद्यानंदि नं.1 (ई.775-840) ने इस अष्टशती पर भी 8000 श्लोक प्रमाण अष्टसहस्री नाम की व्याख्या की। इसके अतिरिक्त इस ग्रंथ पर अनेकों भाष्य टीकाएँ उपलब्ध हैं–

  1. श्वेतांबराचार्य वाचकउमास्वामीकृत तत्त्वार्थाधिगम भाष्य (संस्कृत);
  2. आचार्य समंतभद्र (ई.2) विरचित 9600 श्लोक प्रमाण गंधहस्ति महाभाष्य;
  3. श्री पूज्यपाद (ई.श.50) विरचित सर्वार्थसिद्धि;
  4. योगींद्र देव विरचित तत्त्व प्रकाशिका (ई.श.6)
  5. श्री अकलंक भट्ट (ई.620-680) विरचित तत्त्वार्थ राजवार्तिक;
  6. श्री अभयनंदि (ई.श.10-11) विरचित तत्त्वार्थ वृत्ति;
  7. श्री विद्यानंदि (ई.775-840) विरचित श्लोकवार्तिक।
  8. आचार्य शिवकोटि (ई.श.11) द्वारा रचित रत्नमाला नाम की टीका।
  9. आचार्य भास्करनंदि (ई.श.12) कृत सुखबोध नामक टीका।
  10. आचार्य बालचंद्र (ई.श.13) कृत कन्नड़ टीका।
  11. विबुधसेनाचार्य (?) विरचित तत्त्वार्थ टीका।
  12. योगदेव (ई.1579) विरचित तत्त्वार्थ वृत्ति।
  13. प्रभाचंद्र नं.8 (ई.1432) कृत तत्त्वार्थ रत्नप्रभाकर
  14. भट्टारक श्रुतसागर (वि.श.16)कृत तत्त्वार्थ वृत्ति (श्रुत सागरी)।
  15. द्वितीय श्रुतसागर विरचित तत्त्वार्थ सुखबोधिनी।
  16. पं.सदासुख (ई.1793-1863) कृत अर्थ प्रकाशिका नाम टीका। (विशेष देखें परिशिष्ट - 1)। उपर्युक्त मूल तत्त्वार्थ सूत्र के अनुसार प्रभाचंद्र द्वारा रचित द्वितीय रचना (आचार्य तीर्थंकर महावीर और उनकी आचार्य परंपरा/3/300आचार्य )।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=तत्त्वार्थ_सूत्र&oldid=118519"
Categories:
  • त
  • इतिहास
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 8 September 2023, at 15:28.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki