• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in
Shivir Banner

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • Page
  • Discussion
  • View source
  • View history

नंद

From जैनकोष



सिद्धांतकोष से

आरा निवासी व गोयलगोत्री एक हिंदी भाषा के कवि थे। आपने वि.1663 (ई.1306) में सुदर्शनचरित्र और वि.1670 (ई.1613) में चौपाईबद्ध यशोधरचरित्र लिखा है। (हिंदी जैन साहित्य का इतिहास।126। श्री कामता प्रसाद)


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ


पुराणकोष से

(1) सौधर्मेंद्र द्वारा स्तुत वृषभदेव का एक नाम । महापुराण 25. 167

(2) बलभद्र । यह बलि प्रतिनारायण के हंता पुंडरीक नारायण का भाई था । हरिवंशपुराण - 25.35

(3) अकृत्रिम चैत्यालयों की पूर्व दिशा में विद्यमान स्वच्छ जल से परिपूर्ण मच्छ तथा कूर्म आदि से रहित एक ह्रद। हरिवंशपुराण - 5.372

(4) राजा धृतराष्ट्र तथा गांधारी का इकतीसवाँ पुत्र । पांडवपुराण 8.196

(5) गोकुल का प्रधान पुरुष एक गोप। यह यशोदा का पति और कृष्ण का पालक था। महापुराण 70.381-402, पांडवपुराण 11.58

(6) तीर्थंकर शांतिनाथ का चैत्यवृक्ष । पद्मपुराण - 20.52

(7) रावण का एक धनुर्धारी योद्धा । पद्मपुराण - 73.171

(8) भरत के साथ दीक्षित और मुक्त हुआ एक उच्च कुलीन नृप। पद्मपुराण - 88.4

(9) तीर्थंकर महावीर के पूर्वभव का जीव । महापुराण 76.543 यह छत्रपुर नगर के राजा नंदिवर्धन और उसकी रानी वीरमती का पुत्र था। आयु के अंत में इसने गुरू प्रोष्ठिल से संयम धारण कर लिया था। इससे तीर्थंकर प्रकृति का बंध किया और समाधिपूर्वक शरीर त्यागा। यह अच्युत स्वर्ग में इंद्र हुआ और वहाँ से च्युत होकर कुंडपुर के राजा सिद्धार्थ के तीर्थंकर के अतिशयों से संपन्न वर्धमान नामक पुत्र हुआ। महापुराण 74. 242-276, वीरवर्द्धमान चरित्र 6.2-104, 7.110-111

(10) राजा गंगदेव और रानी नंदयशा का चतुर्थ पुत्र । महापुराण 71. 261-262

(11) विदेहक्षेत्र के गंधिला देश में पाटलिग्राम के निवासी वणिक् नागदत्त और उसकी स्त्री सुमति का ज्येष्ठ पुत्र । इसके नंदिमित्र, नंदिषेण, वरसेन और जयसेन छोटे भाई तथा मदनकांता और श्रीकांता छोटी बहिनें थी । महापुराण 6.128-130

(12) ऐशान स्वर्ग का देव-विमान । महापुराण 9.190

(13) एक यक्ष । इसने और इसके भाई महानंद यक्ष ने प्रीतिंकर कुमार को बहुत साधन देकर सुप्रतिष्ठनगर पहुँचाया था । महापुराण 76. 315


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=नंद&oldid=126270"
Categories:
  • न
  • पुराण-कोष
  • प्रथमानुयोग
  • इतिहास
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 27 November 2023, at 15:11.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki