• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • Page
  • Discussion
  • View source
  • View history

नकुल

From जैनकोष



सिद्धांतकोष से

( पांडवपुराण/सर्ग/श्लोक)। मद्री रानी से राजा पांडु का पुत्र था। (8/174-175)। ताऊ भीष्म से तथा गुरु द्रोणाचार्य से धनुषविद्या प्राप्त की। (8/208-214)। (विशेष देखें पांडव )। अंत में अपना पूर्वभव सुन दीक्षा धारण कर ली। (25/12)। घोर तप किया (25/17-51)। दुर्योधन के भानजे कुर्युधर द्वारा शत्रुंजयगिरि पर्वत पर घोर उपसर्ग सहा और सर्वार्थसिद्धि गये (25/52-139)। पूर्व भव नं.2 में यह धनश्री ब्राह्मणी था।(23/82)। और पूर्व भव नं.1 में अच्युतस्वर्ग में देव। (22/114)। वर्तमान भव में नकुल हुए। (24/77)।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ


पुराणकोष से

(1) पाँच पांडवों में चौथा पांडव । यह कुरुवंशी राजा पांडु और उसकी दूसरी रानी माद्री का ज्येष्ठ पुत्र था । सहदेव इसका छोटा भाई था । पांडु राजा की पहली रानी कुंती से उत्पन्न युधिष्ठिर, भीम और अर्जुन इसके बड़े भाई थे । इनको पितामह भीष्म ने शिक्षा दी तथा गुरु द्रोणाचार्य ने धनुर्विद्या सिखायी थी । महापुराण 70.114-116, हरिवंशपुराण - 45.2, पांडवपुराण 8.174-175,208-212 इसने अपने भाइयों के साथ आयी हुई विपत्तियों को सहन किया और कौरवों के संहार में अपना वीरतापूर्ण योग दिया । युद्ध में विजय के पश्चात् इसने भी अपने भाइयों के साथ तीर्थंकर नेमि नाथ से दीक्षा ग्रहण की और तेरह प्रकार के चारित्र का पालन किया । पांडवपुराण 25.12-14,20 शत्रुंजय पर्वत पर अन्य पांडवों के साथ इस पर दुर्योधन के भानजे कुर्यथर ने अनेक उपसर्ग दिये थे । उसने इसे भी लोहे के तप्त आभूषण पहनाये थे । इसने भी उपसर्ग को सहन किया । कषाय के किंचित् अवशिष्ट रहने के कारण मरने पर यह सर्वार्थसिद्धि में देव हुआ । महापुराण 72. 267-271, पांडवपुराण 22.52-65, 138-140 दूसरे पूर्वभव में यह धनश्री ब्राह्मणी और प्रथम पूर्वभव में अच्युत स्वर्ग में देव था । पांडवपुराण 23.82, 114-115,24.89-90

(2) उज्जयिनी नगरी के सेठ धनदेव के पुत्र नागदत्त का हिस्सेदार भाई, सहदेव का अग्रज इसने नागदत्त के साथ छल किया था । यह मरकर चंदना को सताने वाला सिंह नामक भील हुआ था । महापुराण 75.95-96, 110, 133-135, 171


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=नकुल&oldid=125988"
Categories:
  • न
  • पुराण-कोष
  • प्रथमानुयोग
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 27 November 2023, at 15:11.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki