• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in
Shivir Banner

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • पाठ
  • Discussion
  • View source
  • View history

पाठ

पाठ:चौबीस तीर्थंकर स्तवन—पण्डित अभयकुमार

From जैनकोष

जो अनादि से व्यक्त नहीं था त्रैकालिक ध्रुव ज्ञायक भाव;

वह युगादि में किया प्रकाशित वन्दन ऋषभ जिनेश्वर राव ॥1॥


जिसने जीत लिया त्रिभुवन को मोह शत्रुवह प्रबल महान;

उसे जीतकर शिवपद पाया वन्दन अजितनाथ भगवान ॥2॥


काललब्धि बिन सदा असम्भव निज सन्मुखता का पुरुषार्थ;

निर्मल परिणति के स्वकाल में सम्भव जिनने पाया अर्थ ॥3॥


त्रिभुवन जिनके चरणों का अभिनन्दन करता तीनों काल;

वे स्वभाव का अभिनन्दन कर पहुँचे शिवपुर में तत्काल ॥4॥


निज आश्रय से ही सुख होता यही सुमति जिन बतलाते;

सुमतिनाथ प्रभु की पूजन कर भव्यजीव शिवसुख पाते ॥5॥


पद्मप्रभु के पद पंकज की सौरभ से सुरभित त्रिभुवन;

गुण अनन्त के सुमनों से शोभित श्री जिनवर का उपवन ॥6॥


श्री सुपार्श्व के शुभ-सु-पार्श्व में जिसकी परिणति करे विराम;

वे पाते हैं गुण अनन्त से भूषित सिद्ध सदन अभिराम ॥7॥


चारु चन्द्रसम सदा सुशीतल चेतन-चन्द्रप्रभ जिनराज;

गुण अनन्त की कला विभूषित प्रभु ने पाया निजपद राज ॥8॥


पुष्पदन्त सम गुण आवलि से सदा सुशोभित हैं भगवान;

मोक्षमार्गकी सुविधि बताकर भाविजन का करते कल्याण ॥9॥


चन्द्र किरण समशीतल वचनों से हरते जग का आताप;

स्याद्वादमय दिव्यध्वनि से मोक्षमार्ग बतलाते आप ॥10॥


त्रिभुवन के श्रेयस्कर हैं श्रेयांसनाथ जिनवर गुणखान;

निज स्वभाव से ही परम श्रेय का केन्द्रबिन्दु कहते भगवान ॥11॥


शत इन्द्रों से पूजित जग में वासुपूज्य जिनराज महान;

स्वाश्रित परिणति द्वारा पूजित पञ्चमभाव गुणों की खान ॥12॥


निर्मल भावों से भूषित हैं जिनवर विमलानाथ भगवान;

राग-द्वेषमल का क्षय करके पाया सौख्य अनन्त महान ॥13॥


गुण अनन्तपति की महिमा से मोहित है यह त्रिभुवन आज;

जिन अनन्त को वन्दन करके पाऊँ शिवपुर का साम्राज्य ॥14॥


वस्तुस्वभाव धर्मधारक हैं धर्म धुरन्धर नाथ महान;

ध्रुव की धूनिमय धर्म प्रगट कर वंदित धर्मनाथ भगवान ॥15॥


रागरूप अङ्गारों द्वारा दहक रहा जग का परिणाम;

किन्तु शान्तिमय निज परिणति से शोभित शान्तिनाथ भगवान ॥16॥


कुन्थु आदि जीवों की भी रक्षा का देते जो उपदेश;

स्व-चतुष्टय से सदा सुरक्षित कुन्थुनाथ जिनवर परमेश ॥17॥


पञ्चेन्द्रिय विषयों से सुख की अभिलाषा है जिनकी अस्त;

धन्य-धन्य अरनाथ जिनेश्वर राग-द्वेष अरि किये परास्त ॥18॥


मोह-मल्ल पर विजय प्राप्त कर जो हैं त्रिभुवन में विख्यात;

मल्लिनाथ जिन समवसरण में सदा सुशोभित हैं दिन-रात ॥19॥


तीन कषाय चौकड़ी जयकर मुनि-सु-व्रत के धारी हैं,

वन्दन जिनवर मुनिसुव्रत जो भविजन को हितकारी हैं ॥20॥


नमि जिनेश्वर ने निज में नमकर पाया केवलज्ञान महान;

मन-वच-तन से करूं नमन सर्वज्ञ जिनेश्वर हैं गुणखान ॥21॥


धर्मधुरा के धारक जिनवर धर्मतीर्थ का रथ संचालक;

नेमिनाथ जिनराज वचन नित भव्यजनों के हैं पालक ॥22॥


जो शरणागत भव्यजनों को कर लेते हैं आप समान;

ऐसे अनुपम अद्वितीय पारस हैं पार्श्वनाथ भगवान ॥23॥


महावीर सन्मति के धारक वीर और अतिवीर महान;

चरण-कमल का अभिनन्दन है वन्दन वर्धमान भगवान ॥24॥

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=पाठ:चौबीस_तीर्थंकर_स्तवन—पण्डित_अभयकुमार&oldid=18539"
Categories:
  • पाठ
  • पण्डित-अभयकुमार
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 18 May 2019, at 14:50.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki