• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • पाठ
  • Discussion
  • View source
  • View history

पाठ

पाठ:देव स्तुति—पण्डित भूधरदास

From जैनकोष

(पं. भूधरदासजी कृत)

अहो जगत गुरु देव, सुनिये अरज हमारी

तुम प्रभु दीन दयाल, मैं दुखिया संसारी ॥१॥


इस भव-वन के माहिं, काल अनादि गमायो

भ्रम्यो चहूँ गति माहिं, सुख नहिं दुख बहु पायो ॥२॥


कर्म महारिपु जोर, एक न कान करै जी

मन माने दुख देहिं, काहूसों नाहिं डरै जी ॥३॥


कबहूँ इतर निगोद, कबहूँ नरक दिखावै

सुर-नर-पशु-गति माहिं, बहुविध नाच नचावै ॥४॥


प्रभु! इनको परसंग, भव-भव माहिं बुरोजी

जो दुख देखे देव, तुमसों नाहिं दुरोजी ॥५॥


एक जनम की बात, कहि न सकौं सुनि स्वामी

तुम अनंत परजाय, जानत अंतरजामी ॥६॥


मैं तो एक अनाथ, ये मिल दुष्ट घनेरे

कियो बहुत बेहाल, सुनिये साहिब मेरे ॥७॥


ज्ञान महानिधि लूट, रंक निबल करि डारो

इनही तुम मुझ माहिं, हे जिन! अंतर डारो ॥८॥


पाप-पुण्य मिल दोय, पायनि बेड़ी डारी

तन कारागृह माहिं, मोहि दियो दुख भारी ॥९॥


इनको नेक बिगाड़, मैं कछु नाहिं कियो जी

बिन कारन जगवंद्य! बहुविध बैर लियो जी ॥१०॥


अब आयो तुम पास, सुनि जिन! सुजस तिहारौ

नीति निपुन महाराज, कीजै न्याय हमारौ ॥११॥


दुष्टन देहु निकार, साधुन कौं रखि लीजै

विनवै, 'भूधरदास', हे प्रभु! ढील न कीजै ॥१२॥

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=पाठ:देव_स्तुति—पण्डित_भूधरदास&oldid=18545"
Categories:
  • पाठ
  • पण्डित-भूधरदास
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 18 May 2019, at 14:50.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki