• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • Page
  • Discussion
  • View source
  • View history

प्रभाचंद्र

From जैनकोष



सिद्धांतकोष से

इस नाम के अनेकों आचार्य हुए हैं -

  1. नंदिसंघ बलात्कारगण की गुर्वावली के अनुसार लोकचंद्र के शिष्य और नेमिचंद्र के गुरु । समय - शक 453-478 (ई. 531-556) । (देखें इतिहास - 7.2) ।
  2. अकलंक भट्ट (ई. 620-680) के परवर्ती एक आचार्य जिन्होंने गृद्धपिच्छ कृत तत्त्वार्थ सूत्र के अनसुार एक द्वितीय तत्त्वार्थ सूत्र की रचना की । (ती./3/300) ।
  3. राष्टकूट के नरेश गोविंद तृ. के दो ताम्रपत्रों (शक 719-724) के अनुसार आप तोरणाचार्य के शिष्य और पुष्पनंदि के शिष्य थे । समय - लगभग शक 710-754 (ई. 788-832) । (जै. /2/113) ।
  4. महापुराण के कर्ता जिनसेन (ई. 818-878) से पूर्ववर्ती जो कुमारसेन के शिष्य थे । कृति - न्याय का ग्रंथ ‘चंद्रोदय’ . समय - ई. 797 ( हरिवंशपुराण/ प्र.8/पं. पन्ना लाल) ।
  5. नंदिसंघ देशीयगण गोलाचार्य आम्नाय में आप पद्मनंदि सैद्धांतिक के शिष्य और आबिद्धकरण पद्मनंदि कौमारदेव के सधर्मा थे । परीक्षामुख के कर्ता माणिक्यनंदि आपके शिक्षा गुरु थे । कृतियें - प्रमेयकमल मार्तंड, न्याय कुमुद चंद्र, तत्त्वार्थवृत्ति पद विवरण, शाकटायन न्यास, शब्दाम्भोज भास्कर, समाधितंत्र टीका, आत्मानुशासन टीका, समयसार टीका, प्रवचनसार सरोज भास्कर, पंचास्तिकाय प्रदीप, लघु-द्रव्यसंग्रह वृत्ति, महापुराण टिप्पणी, गद्य कथाकोष, क्रिया-कलाप टीका और किन्हीं विद्वानों के अनुसार रत्नकरंड श्रावकाचार की टीका भी . समय - पं. महेंद्र कुमार के अनुसार वि. 1037-1122; पं. कैलाश चंद्र जी के अनुसार ई. 950-1020 । (देखें इतिहास - 7.5); (जै/2/348), 1/388); (ती./3/49, 50) ।
  6. नंदिसंघ देशीयगण में मेघचंद्र त्रैविद्य द्वि. के शिष्य और वीरनंदि व शुभचंद्र के सहधर्मा । (देखें इतिहास - 7.5) ।
  7. सेन गण के भट्टारक बाल चंद्र के शिष्य । कृतियें - सिद्धांतरसार की कन्नड़ टीका और पं. कैलाश चंद जी के अनुसार रत्नकरंड श्रावकाचार की टीका । समय - वि. श. 13 (ई. 1185-1243) ।
  8. नंदि संघ बलात्कार गण की अजमेर गद्दी के अनुसार आप रत्न कीर्ति भट्टारक के शिष्य और पद्मनंदि के शिष्य थे । समय - वि. श. 13 पूर्व अथवा वि. 1310-1385 (ई. 1253-1328) । (देखें इतिहास - 3.4) । (देखें इतिहास - 7.3) ।
  9. श्रुत मुनि (ई. 1341, वि. 1398) के शिक्षा गुरु । समय - वि. श. 14 का उत्तरार्ध (ई. शु. 14 पूर्व)। (जै./2/195/349) ।
  10. काष्ठासंघी आचार्य । गुरु परंपरा - हेमकीर्ति, धर्मचंद्र, प्रभाचंद्र, । कृति -तत्त्वार्थ रत्न प्रभाकर । समय - वि. 1489 (ई. 1432) । (ज. /2/369-370)
  11. नंदिसंघ बलात्कार गण दिल्ली शाखा जो पीछे चित्तौड़ शाखा के रूप में रूपांतरित हो गई । गुरु - जिनचंद्र । समय - व. 1571-1586 (ई. 1514-1529) । ती./3/384) ।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

पुराणकोष से

चंद्रोदय के रचयिता एक कवि । आचार्य जिनसेन ने आचार्य यशोभद्र के पश्चात् तथा आचार्य शिवकोटि के पूर्व इनका स्मरण किया है । ये कुमारसेन के शिष्य थे । महापुराण 1.46-49


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=प्रभाचंद्र&oldid=126813"
Categories:
  • प
  • इतिहास
  • पुराण-कोष
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 27 November 2023, at 15:15.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki