• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in
Shivir Banner

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • Page
  • Discussion
  • View source
  • View history

बोधपाहुड गाथा 19

From जैनकोष

(६) आगे जिनमुद्रा का स्वरूप कहते हैं -

दढसंजममुद्दाए इन्दियमुद्दा कसायदिढ मुद्दा ।
मुद्दा इह णाणाए जिणमुद्रा एरिसा भणिया ।।१९।।

दृढसंयममुद्रया इन्द्रियमुद्रा कषायदृढुद्रा ।
मुद्रा इह ज्ञानेन जिनमुद्रा ईदृशी भणिता ।।१९।।

निज आतमा के अनुभवी इन्द्रियजयी दृढ़ संयमी ।
जीती कषायें जिन्होंने वे मुनी जिनमुद्रा कही ।।१९।।

अर्थ - दृढ़ अर्थात् वज्रवत् चलाने पर भी न चले ऐसा संयम-इन्द्रिय मन का वश करना, षट्जीव निकाय की रक्षा करना, इसप्रकार संयमरूप मुद्रा से तो पाँच इन्द्रियों को विषयों में न प्रवर्ताना; उनका संकोच करना यह तो इन्द्रियमुद्रा है और इसप्रकार संयम द्वारा ही जिसमें कषायों की प्रवृत्ति नहीं है ऐसी कषायदृढ़ुद्रा है तथा ज्ञान को स्वरूप में लगाना इसप्रकार ज्ञान द्वारा सब बाह्यमुद्रा शुद्ध होती है । इसप्रकार जिनशास्त्र में ऐसी `जिनमुद्रा' होती है ।

भावार्थ - १. जो संयमसहित हो, २. जिसकी इन्द्रियाँ वश में हों, ३. कषायों की प्रवृत्ति न होती हो और ४. ज्ञान को स्वरूप में लगाता हो - ऐसा मुनि हो सो ही `जिनमुद्रा है ।।१९।।

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=बोधपाहुड_गाथा_19&oldid=2892"
Categories:
  • कुन्दकुन्दाचार्य
  • अष्टपाहुड
  • बोधपाहुड
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 15 December 2008, at 04:48.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki