• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • Page
  • Discussion
  • View source
  • View history

भावपाहुड गाथा 151

From जैनकोष

आगे जिसके अनन्तचतुष्टय प्रकट होते हैं, उसको परमात्मा कहते हैं । उसके अनेक नाम हैं, उनमें से कुछ प्रकट कर कहते हैं -

णाणी सिव परमेट्ठी सव्वण्हू विण्हू चउमुहो बुद्धो ।
अप्पो वि य परमप्पो कम्मविमुक्को य होइ फुडं ।।१५१।।

ज्ञानी शिव: परमेष्ठी सर्वज्ञ: विष्णु: चर्तुुख: बुद्ध: ।
आत्मा अपि च परमात्मा कर्मविमुक्त: च भवति स्फुट् ।।१५१।।

यह आत्मा परमात्मा शिव विष्णु ब्रह्मा बुद्ध है।
ज्ञानि है परमेष्ठि है सर्वज्ञ कर्म विमुक्त है।।१५१।।

अर्थ - परमात्मा ज्ञानी है, शिव है, परमेष्ठी है, सर्वज्ञ है, विष्णु है, चर्तुुखब्रह्मा है, बुद्ध है, आत्मा है, परमात्मा है और कर्मरहित है, यह स्पष्ट जानो ।

भावार्थ - `ज्ञानी'कहने से सांख्यमती ज्ञानरहित उदासीन चैतन्यमात्र मानता है उसका निषेध है । `शिव' है अर्थात् सब कल्याणों से परिपूर्ण है, जैसा सांख्यमती नैयायिक वैशेषिक मानते हैं, वैसा नहीं है । `परमेष्ठी' है सो परम (उत्कृष्ट) पद में स्थित है अथवा उत्कृष्ट इष्टत्व स्वभाव है । जैेसे अन्मयती कई अपना इष्ट कुछ मान करके उसको परमेष्ठी कहते हैं; वैसे नहीं है । `सर्वज्ञ' है अर्थात् सब लोकालोक को जानता है, अन्य कितने ही किसी एक प्रकरण संबंधी सब बात जानता है उसको भी सर्वज्ञ कहते हैं वैसा नहीं है । `विष्णु' है अर्थात् जिसका ज्ञान सब ज्ञेयों में व्यापक है-अन्यमती वेदांती आदि कहते हैं कि सब पदार्थो में आप है तो ऐसा नहीं है । `चर्तुुख' कहने से केवली अरहंत के समवसरण में चार मुख चारों दिशाओं में दीखते हैं, ऐसा अतिशय है, इसलिए चर्तुुख कहते हैं - अन्यमती ब्रह्मा को चतर्मुख कहते हैं - ऐसा ब्रह्मा कोई नहीं है । `बुद्ध' है अर्थात् सबका ज्ञाता है-बौद्घमती क्षणिक को बुद्ध कहते हैं वैसा नहीं है । `आत्मा' है अपने स्वभाव में ही निरन्तर प्रवर्तता है-अन्यमती वेदान्ती सबमें प्रवर्तते हुए आत्मा को मानते हैं वैसा नहीं है । `परमात्मा' है अर्थात् आत्मा का पूर्णरूप `अनन्तचतुष्टय' उसके प्रगट हो गये हैं, इसलिए परमात्मा है । कर्म जो आत्मा के स्वभाव के घातक घातियाकर्मो से रहित हो गये हैं, इसलिए `कर्म विमुक्त' है अथवा कुछ करने योग्य काम न रहा इसलिए भी कर्मविमुक्त है । सांख्यमती, नैयायिक सदा ही कर्मरहित मानते हैं, वैसे नहीं है । ऐसे परमात्मा के सार्थक नाम हैं । अन्यमती अपने इष्ट का नाम एक ही कहते हैं, उनका सर्वथा एकान्त के अभिप्राय के द्वारा अर्थ बिगड़ता है, इसलिए यथार्थ नहीं है । अरहन्त के ये नाम नयविवक्षा से सत्यार्थ है, ऐसा जानो ।।१५१।।

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=भावपाहुड_गाथा_151&oldid=2858"
Categories:
  • कुन्दकुन्दाचार्य
  • अष्टपाहुड
  • भावपाहुड
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 14 December 2008, at 11:52.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki