• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • Page
  • Discussion
  • View source
  • View history

मदनांकुश

From जैनकोष



अयोध्या के राजा राम और उनकी रानी सीता का पुत्र । इसका जन्म जंबूद्वीप के भरतक्षेत्र में पुंडरीक नगर के राजा वज्रजंघ के यहाँ श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन युगल रूप में हुआ था । अनंगलवण इसका भाई था । इसने उसके साथ शस्त्र और शास्त्र विद्याएँ सीखी थीं । वज्रजंघ ने इसके लिए राजा पृथु की पुत्री चाही थी किंतु पृथु के न देने पर वज्रजंघ पृथु से युद्ध करने को तैयार हुआ ही था कि इसने युद्ध का कारण स्वयं को जानकर वज्रजंघ को रोकते हुए अपने भाई को साथ लेकर पृथु से युद्ध किया और उसे पराजित कर दिया । इसके पश्चात् पृथु ने वैभव सहित अपनी कन्या इसे देने का निश्चय किया था । इसने पृथु को अपना सारथी बनाकर लक्ष्मण से युद्ध किया था । इस युद्ध में इसने सापेक्षभाव से युद्ध किया था जबकि लक्ष्मण ने निरपेक्ष भाव से । लक्ष्मण ने इसके ऊपर चक्र भी चलाया था किंतु यह चक्र से प्रभावित नहीं हुआ था । पश्चात् सिद्धार्थ क्षुल्लक से गुप्त भेद ज्ञातकर राम और लक्ष्मण इससे आकर मिल गये थे । कांचनस्थान के राजा कांचनरथ को पुत्री चंद्रभाग्या ने इसे वरा था । लक्ष्मण के मरण से इसे वैराग्य-भाव जागा था । मृत्यु बिना जाने निमिष मात्र में आक्रमण कर देती है ऐसा ज्ञात कर पुन: गर्भवास न करना पड़े इस उद्देश्य से इसने अपने भाई के साथ अमृतस्वर से दीक्षा ले ली थी । सीता के पूछने पर केवली ने कहा था कि यह अक्षय पद प्राप्त करेगा । इसका दूसरा नाम कुश था । पद्मपुराण - 100.17-21, 32-48, 101. 1-90, 102. 183-184, 103.2, 16, 27-30, 43-48, 110.1, 19, 115.54-59, 123.82


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=मदनांकुश&oldid=127357"
Categories:
  • पुराण-कोष
  • म
  • प्रथमानुयोग
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 27 November 2023, at 15:20.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki