• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in
Shivir Banner

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • Page
  • Discussion
  • View source
  • View history

मनोवाहिनी

From जैनकोष



सुग्रीव की तेरह पुत्रियों में आठवीं पुत्री । यह राम के गुणों को सुनकर अनुरागपूर्वक स्वयंवरण की इच्छा से राम के पास आयी थी । राम ने इसे स्वीकार नहीं किया था । पद्मपुराण - 47.139 मनोवेग― (1) विजयार्ध पर्वत की दक्षिणश्रेणी के स्वर्णाभ नगर का विद्याधर राजा । मनोवेगा इसको रानी थी । इसने रूपिणी विद्या से दूसरा रूप बनाकर अशोक वन में स्थित चंदना का अपहरण किया । इसकी पत्नी ने इसकी माया जानकर रूपिणी विद्या-देवता को बायें पद-प्रहार से जैसे ही ठुकराया कि विद्या अट्टहास करती हुई इसके पास से चली गयी थी । इसकी पत्नी ने आलोकिनी विद्या से इसकी इन चेष्टाओं को जानकर इसे बहुत डाँटा था । पत्नी से भयभीत होकर इसे पर्णलध्वी विद्या से चंदना को भूतरमण वन में ऐरावती नदी के तट पर छोड़ देना पड़ा था । हरिवंशपुराण के अनुसार इसका नाम चित्तवेग और इसकी रानी का नाम अंगारवती था । इन दोनों के एक पुत्र और एक पुत्री हुई थी । पुत्र का नाम मानसवेग और पुत्री का नाम वेगवती था । यह पुत्र को राज्य देकर दीक्षित हो गया और तपस्या करने लगा था । पाँचवें पूर्वभव में यह सौधर्म स्वर्ग से चयकर शिवंकर नगर के राजा विद्याधर पवनवेग और रानी सुवेगा का पुत्र मनोवेग हुआ था । चौथे पूर्वभव में मगध देश की वत्सा नगरी के ब्राह्मण अग्निमित्र का पुत्र शिवभूति हुआ । तीसरे पूर्वभव में बंग देश के कांतपुर नगर में राजा सुवर्णवर्मा का पुत्र महाबल हुआ । दूसरे पूर्वभव में भरतक्षेत्र के अवंति देश की उज्जयिनी नगरी के सेठ धनदेव का नागदत्त पुत्र हुआ और प्रथम पूर्वभव में सौधर्म स्वर्ग में देव हुआ । महापुराण 75. 36-44, 70-72, 81, 95-96, 162-165, हरिवंशपुराण 24.69-71

(2) शूकर वन में कीलित एक विद्याधर । प्रद्युम्न ने इसके बैरी वसंत विद्याधर से इसकी मित्रता कराके इसे मुक्त करा दिया था । इसने भी प्रद्युम्न को हार और इंद्र-जाल ये दो वस्तुएँ दी थीं । हरिवंशपुराण 47.39-40

(3) भरतेश का एक अस्त्र । महापुराण 37.166

(4) राक्षस वंश के संस्थापक राजा राक्षस का पिता । पद्मपुराण -5. 378

(5) विजयार्ध पर्वत पर रत्नपुर नगर के राजा रत्नरथ और उसकी रानी चंद्रनना का दूसरा पुत्र । यह हरिवेग का अनुज और वायुवेग का अग्रज तथा मनोरमा का भाई था । पद्मपुराण - 93.1-57


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=मनोवाहिनी&oldid=127423"
Categories:
  • पुराण-कोष
  • म
  • प्रथमानुयोग
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 27 November 2023, at 15:20.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki