• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in
Shivir Banner

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • Page
  • Discussion
  • View source
  • View history

महातम:प्रभा

From जैनकोष



सिद्धांतकोष से

  1. सर्वार्थसिद्धि/3/1/203/9 महातम:भासहचरिता भूमिर्महातम:प्रभा इति जिसकी प्रभा गाढ अंधकार के समान है वह महातम:प्रभाभूमि है। ( तिलोयपण्णत्ति/2/21 )। ( राजवार्तिक/1/3/3/159/19 ); (विशेष देखें तम:प्रभा )।
  2. नरक की सात पृथ्वियाँ होती हैं, सातवीं पृथ्वी का नाम महातमःप्रभा है, इसका अपर नाम माधवी है। इसका आकार अवस्थान आदि–देखें नरक - 5.11।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ


पुराणकोष से

नरक की सातवीं भूमि, अपरनाम माधवी । यह घनोदधिवातवलय पर स्थित है । इसकी मोटाई आठ हजार योजन है । इस पृथिवी के मध्य में पैंतीस कोस के विस्तार वाले पाँच बिल है । इसमें एक ही प्रस्तार और उसके मध्य एक अप्रतिष्ठान नामक इंद्रक है, जिसकी चारों दिशाओं में चार श्रेणीबद्ध बिल हैं । एक इंद्रक और चार श्रेणीबद्ध दोनों मिलकर इसमें पाँच बिल है ।
इस भूमि के अप्रतिष्ठान इंद्रक की पूर्व दिशा में काल, पश्चिम दिशा में महाकाल, दक्षिण दिशा में रौरव और उत्तर दिशा में महारौरव नाम के चार प्रसिद्ध नरक है । यहाँ का इंद्रक बिल संख्यात योजन विस्तार वाला और चारों दिशाओं के बिल असंख्यात योजन विस्तार वाले हैं । अप्रतिष्ठान इंद्रक का विस्तार एक लाख योजन तथा अंतर ऊपर-नीचे तीन हजार नौ सौ निन्यानवे योजन और एक कोस प्रमाण है ।
यहाँँ की जघन्य आयु बाईस सागर तथा उत्कष्ट आयु तैंतीस सागर है । यहाँ नारकियों की ऊँचाई पाँच सौ धनुष होती है । वे उत्कृष्ट कृष्णलेश्यावान् होते हैं । इस पृथिवी से निकला हुआ प्राणी नियम से संज्ञी तिर्यंच होता है तथा संख्यात वर्ष की आयु का धारक होकर फिर से एक बार नरक जाता है । महापुराण 10.31-32, 93-94, 98, हरिवंशपुराण - 4.45-46,हरिवंशपुराण - 4.57, 72-74, 150-158, 168, 217, 247, 293-294, 339, 375, 378


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=महातम:प्रभा&oldid=127497"
Categories:
  • म
  • पुराण-कोष
  • करणानुयोग
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 27 November 2023, at 15:20.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki