• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • Page
  • Discussion
  • View source
  • View history

योगसार - जीव-अधिकार गाथा 6

From जैनकोष

आत्मा का लक्षण उपयोग और उसके भेद -

उपयोगो विनिर्दिष्टस्तत्र लक्षणमात्मन: ।
द्वि-विधो दर्शन-ज्ञान-प्रभेदेन जिनाधिपै: ।।६।।

अन्वय :- तत्र जिनाधिपै: आत्मन: लक्षणं उपयोग: विनिर्दिष्ट: । (स: उपयोग:) दर्शनज्ञान- प्रभेदेन द्विविध: ।

सरलार्थ :- जीव एवं अजीव इन दो में से जीव अर्थात् आत्मा का लक्षण जिनेन्द्रदेव ने उपयोग कहा है । वह उपयोग दर्शन एवं ज्ञान के भेद से दो प्रकार का है । भावार्थ:- जीवादि सात तत्त्वों का यथार्थ निर्णय करने के लिये भेदज्ञान आवश्यक है और भेदज्ञान के लिये प्रत्येक द्रव्य की स्वतंत्रता का सच्चा ज्ञान चाहिए । द्र्रव्य की स्वतंत्रता का ज्ञान द्रव्य के लक्षणमूलक ज्ञान से ही सम्भव है, अन्य किसी दूसरों की भक्ति अथवा भावुकता या पुण्य से यह कार्य नहीं होता । इसलिए जीवादि द्रव्यों का ज्ञान, लक्षण के आधार से करना आवश्यक है । जीव का लक्षण उपयोग है - यह समयसार गाथा २४ एवं पंचास्तिकाय गाथा ४० में तथा तत्त्वार्थसूत्र अध्याय २ के ८वें सूत्र में भी आया है ।

पिछली गाथा अगली गाथा

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=योगसार_-_जीव-अधिकार_गाथा_6&oldid=3325"
Categories:
  • अमितगति आचार्य
  • योगसार : अमितगति आचार्य
  • योगसार - जीव-अधिकार : अमितगति आचार्य
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 20 January 2009, at 22:54.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki